फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   lushkar-e-tayabba, protest, against

लश्कर-ए-तयैबा के खिलाफ रोष-प्रदर्शन

Sun, 14 Feb 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 14 Feb 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
lushkar-e-tayabba, protest, against
पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्करे-ए-तयैबा के खिलाफ रविवार को शिवसेना बाल ठाकरे की पंजाब इकाई ने इंडिया गेट के पास रोष-प्रदर्शन किया। शिव सैनिक ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर वाघा सीमा पर कूच कर रहे थे।
विज्ञापन


इंडिया गेट के पास तीन पुलिस थानों की पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान प्रधान सुखदेव संधू की पुलिस के साथ धक्कामुक्की हुई। मौके पर मौजूद एसीपी वेस्ट गुरप्रीत सिंह, एसीपी स्पेशल जसबीर सिंह के समझाने पर शिव सैनिकों ने इंडिया गेट के बाहर लश्कर-ए-तयैबा के सरगना हाफिस सईद का पुतला व पाकिस्तान का झंडा फूंका।
विज्ञापन


संधू ने कहा सईद ने भारत में कई बार हमले कराए है। इस दौरान कई बेकसूर भारतीय ने अपनी जान गंवाई। आज भी सरहद पार सईद भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है। ये सारी गतिविधियां पाक सरकार की इशारों पर हो रही है। नवाब शरीफ की सरकार अपनी आंखें मूंद कर बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक पाक सरकार आफिस सईद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करती तब तक देश के शिव सैनिक पाकिस्तान के खिलाफ रोष-प्रदर्शन करते रहेंगे। शिव सैनिकों के रोष-प्रदर्शन कारण दो घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा। पुलिस के समझाने पर शिव सैनिक रोष-प्रदर्शन पर अडे़ रहे। इस बीच पुलिस व शिव सैनिको के बीच धक्का मुक्का भी हुई। पर पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शिव सैनिक को समझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed