फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   loot in Amritsar

बाइक सवार लुटेरों ने कैशियर से लूटे पांच लाख

Sun, 01 Nov 2020 09:11 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
loot in Amritsar
कस्बा ब्यास थाना के तहत पड़ती वडाला नहर के पास दो बाइक पर सवार पांच लुटेरों ने हाथापाई कर रिकवरी एजेंसी के कैशियर सुखदेव सिंह से 4.97 लाख रुपये लूट लिए। राशि लूटने के बाद लुटेरों ने सुखदेव को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जब तक सुखदेव संभलता लुटेरे फरार हो गए। थाना खलचियां ने सुखदेव की शिकायत पर पांच बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी बाबा बकाला हरकृष्ण सिंह ने बताया कि आसपास के गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

खलचियां निवासी सुखदेव सिंह ने ब्यास पुलिस को बताया कि रैडीएट कैश मैनेजमेंट नाम की रिकवरी एजेंसी में वह कैशियर है। रोजाना वह कंपनी का कैश एकत्र कर बैंक में जमा करवा देता है। शनिवार को बैंक में छुट्टी होने के कारण कंपनी के 4.97 लाख रुपये लेकर वह बाइक पर घर की तरफ निकल पड़ा। रास्ते में वडाला नहर के पास दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उसे जमीन पर धक्का देकर गिरा दिया और 4.97 लाख रुपये वाली कैश किट लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed