{"_id":"639393d54f82376b6867849a","slug":"live-videography-of-hukamnama-stopped-in-gurdwara-nankana-sahib-and-panja-sahib-amritsar-news-pkl4708451121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर : गुरुद्वारा ननकाना साहिब और पंजा साहिब में हुक्मनामा की लाइव वीडियोग्राफी की गई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर : गुरुद्वारा ननकाना साहिब और पंजा साहिब में हुक्मनामा की लाइव वीडियोग्राफी की गई बंद
विज्ञापन
अमृतसर। पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब और पंजा साहिब में हुक्मनामा की लाइव वीडियोग्राफी पर रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध पाकिस्तान की अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थानों को देखने वाली एजेंसी ईटीपीबी के अधिकारियों ने लगाया है। ईटीपीबी ने वीडियोग्राफी को रोकने के मुख्य कारण के रूप में तकनीकी कारणों का हवाला दिया है, लेकिन पूरी तरह से स्पष्ट नहीं किया कि वास्तव में कारण क्या था। ईटीपीबी के इस फैसले से सिख समुदाय में काफी रोष है।
पाकिस्तान के कपिल सिंह दोनों गुरुद्वारों में रोजाना हुक्मनामे की लाइव रिकॉर्ड करते थे। इसके जरिये पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया की संगत इन धार्मिक स्थलों से जुड़कर अपनी आस्था जाहिर करती थी। साथ ही हुक्मनामा का वीडियो सोशल मीडिया के जरिये देश-दुनिया में प्रसारित किया गया। सिख समुदाय में इस बात को लेकर आक्रोश है कि ईटीपीबी के अधिकारियों ने जानबूझकर वीडियोग्राफी बंद कर दी है। यह सिख समुदाय के साथ अन्याय है।
भाजपा के सिख नेता ने कहा कि एक साजिश के तहत हुक्मनामा की लाइव वीडियोग्राफी को बंद किया गया है। उधर एसजीपीसी के पूर्व महासचिव व सदस्य एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका ने कहा कि या तो ईटीपीबी स्पष्ट करे कि क्यों लाइव प्रसारण बंद किया गया, नहीं तो इसे तुरंत चालू करे। अगर बिना कारण बताए बंद किया गया है तो यह सिख विरोधी कदम है।