{"_id":"64832c223115b4625c0b1a80","slug":"listening-to-the-complaint-of-the-girl-student-the-minister-helped-by-giving-an-amount-of-10-thousand-amritsar-news-c-59-1-asr1001-556-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: छात्रा की फरियाद सुन पसीजे मंत्री, 10 हजार की राशि देकर की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: छात्रा की फरियाद सुन पसीजे मंत्री, 10 हजार की राशि देकर की मदद
Fri, 09 Jun 2023 07:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 09 Jun 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर में एसडीएम वन, टू, थ्री और सेवा केंद्र का दौरा किया
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने शुक्रवार अमृतसर की एसडीएम वन, टू, थ्री और सेवा केंद्राें का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों की मुश्किलों को का मौके पर निपटाने का भरोसा दिया। वहीं पर एक छात्रा की फरियाद सुनकर मंत्री का मन पसीज गया और उसे अपने फंड से दस हजार रुपये की आर्थिक मदद के आदेश दे दिए।
गुरबख्श कौर नाम की लड़की मां की पेंशन लगवाने के लिए पहुंची थी। उसने बताया कि वह 12वीं में पढ़ती है और 11वीं की स्काॅलरशिप भी अभी तक नहीं पहुंची। मंत्री ने तुरंत डीसी को निर्देश दिए कि उसकी मां की पेंशन लगवाई जाए और लड़की की स्काॅलरशिप भी जल्द जारी करवाई जाए। लड़की ने बताया कि वह कानून की पढ़ाई पढ़ना चाहती है। मंत्री ने आश्वासन दिया है कि उनकी तरफ से उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।
चेकिंग के दौरान लोगों ने मंत्री को बताया कि तहसील में बैठने के लिए कुर्सियां कम हैं। पीने के पानी का प्रबंध तक नहीं है। तहसील परिसर के नजदीक बनाए गए शौचालयों का इतना बुरा हाल है कि वहां पर बदबू आती रहती है। वहां सफाई का कोई प्रबंध नही है। अगर कोई शौचालयों में जाए तो वहां पानी तक नहीं। शौचालय के नल तक चोरी हो चुके हैं। सेवा केंद्रों में एक ही काउंटर होने के कारण लोगों को लंबी कतार में खड़े होकर घंटों बारी का इंतजार करना पड़ता है। एसडीएम दो के कार्यालय के बाहर खड़े लोगों ने बताया कि सुबह आठ बजे से वहां आए हुए हैं। अधिकारी सीट पर नहीं हैं। वह अलग अलग केसों की तारीख पर पहुंचे हैं। कोई सुनवाई करने वाला अधिकारी ही ड्यूटी पर नहीं है।