फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Legal action should be taken against those who make Sri Guru Granth Sahib disappear: Dallewal

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप गायब करने वालों पर हो कानूनी कार्रवाई: डल्लेवाल

Sun, 27 Jul 2025 08:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Legal action should be taken against those who make Sri Guru Granth Sahib disappear: Dallewal
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। भारतीय किसान यूनियन के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सिख सद्भावाना दल के प्रमुख भाई बलदेव सिंह वडाला ने कहा है कि लंबा समय बीत जाने के बाद भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूपों को गायब करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। चार वर्षों में से हेरिटेज स्ट्रीट में मोर्चा चल रहा है। इसके लिए कानूनी प्रक्रिया भी शुरू की है लेकिन अभी तक आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं जबकि अकाल तख्त साहिब के तत्कालीन जत्थेदार ने भी एसजीपीसी को आदेश दिए थे कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई जाए। एसजीपीसी ने अपने लोगों को बचाने के लिए कार्यकारिणी में पास कर दिया कि मामला पुलिस के पास लेकर नहीं जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्दी कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ नहीं हुई तो संघर्ष तेज कर दिया जाएगा। डल्लेवाल ने कहा कि कई बार एसजीपीसी के समय समय पर रहे अध्यक्षों ने मीडिया में भी एलान किए है कि हमें पता है कि स्वरूप कहां हैं। स्वरूप कहीं भी गायब नहीं हुए हैं। अगर अध्यक्षों की बात सच है तो अभी तक एसजीपीसी ने बताया क्यों नहीं कि स्वरूप कहां पर है। इस अवसर पर किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed