फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   kidnapping missdeed four accused named in gurdaspur

युवती को अगवा कर चार युवकों ने किया दुष्कर्म

Sun, 29 Mar 2020 08:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
kidnapping missdeed four accused named in gurdaspur
एक युवती को अगवा कर चार युवकों की ओर से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना दीनानगर की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता को अगवा कर तीन दिन डेरे में रख कर उससे दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में 20 साल की पीड़िता ने बताया कि वह 20 मार्च को अपनी मां के साथ घर पर मौजूद थी। करीब दस बजे वह बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान नूर हुसैन पुत्र शेर, सोनू पुत्र लिमदीन, मरीद पुत्र नजीरिया, कयूमिया पुत्र दिलूया सभी निवासी माजरा (हिमाचल प्रदेश) अपने मुह बांध कर आए और उसे जबरन अगवा कर गाड़ी में बैठा कर गांव माजरा ले गए । वह वहां उसे एक डेरे में ले गए जहां पर चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसे तीन दिन तक डेरे में ही रखा गया। 23 मार्च को वह मौका मिलने पर वह वहां से भाग कर वापस आई।
विज्ञापन

एसआई रजनी बाला ने बताया कि पीड़िता की आधार पर पुलिस ने अगवा करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म का केस चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापे मार रही है। फिलहाल लड़की का मेडिकल करवाया गया है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस संबंधी काल डिटेल तथा अन्य सारी जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed