{"_id":"6ae463410de65003eb058eaa","slug":"key-decisions-taken-at-sgpc-executive-committee-meeting-general-session-held-on-november-20-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी की अंतरिंग कमेटी की बैठक: 20 नवंबर को होगा जनरल इजलास, कर्मचारियों को 3 प्रतिशत डीए की किस्त मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी की अंतरिंग कमेटी की बैठक: 20 नवंबर को होगा जनरल इजलास, कर्मचारियों को 3 प्रतिशत डीए की किस्त मंजूर
Fri, 30 Oct 2026 03:05 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Fri, 30 Oct 2026 03:05 PM IST
सार
नशों के खिलाफ लड़ाई के दौरान शहीद हुए भाई बलविंदर सिंह के साथ घायल हुए लोगों को पांच-पांच लाख रुपये और मोर्चे के दौरान करंट लगने से घायल हुए युवक को ढाई लाख रुपये की सहायता देने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
एसजीपीसी की अंतरिंग कमेटी की बैठक
- फोटो : संवाद
विस्तार
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की मासिक अंतरिंग कमेटी और प्रबंधक कमेटी की विशेष बैठक तेजा सिंह समुंदरी हॉल में हुई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। एसजीपीसी के सचिव बलविंदर सिंह काहलवां ने बताया कि कमेटी का वार्षिक जनरल इजलास 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे तेजा सिंह समुंदरी हॉल में होगा।
बैठक में कर्मचारियों की सेवाओं को देखते हुए उन्हें 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त देने को मंजूरी दी गई। वहीं, 1984 के धर्मी फौजियों की शेष श्रेणियों के 479 परिवारों को 50-50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया गया।
नशों के खिलाफ लड़ाई के दौरान शहीद हुए भाई बलविंदर सिंह के साथ घायल हुए लोगों को पांच-पांच लाख रुपये और मोर्चे के दौरान करंट लगने से घायल हुए युवक को ढाई लाख रुपये की सहायता देने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही भाई बलविंदर सिंह की तस्वीर केंद्रीय सिख अजायबघर में लगाने को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
बैठक में पंजाब पुलिस की ओर से सिख महिलाओं की चुनरियों और गुरसिखों की पगड़ियों के साथ कथित तौर पर की गई छेड़छाड़ की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इसके अलावा अमर शहीद भाई जसवंत सिंह खालड़ा के योगदान की स्मृति में स्मारक बनाने के लिए जमीन खरीदने का प्रस्ताव मंजूर किया गया। यह स्मारक 1984 के बाद शहीद हुए अज्ञात सिखों की याद में बनाया जाएगा। जमीन खरीदने सहित पूरा खर्च एसजीपीसी उठाएगी।