फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Kejriwal Vipassana ends: meeting with Punjab MLAs today, Chief Minister Bhagwant Mann reach Amritsar

अमृतसर पहुंचे केजरीवाल: गोल्डन टेंपल में टेका माथा, बोले- पंजाब में नशा और भ्रष्टाचार सबसे बड़ी समस्या

Sun, 16 Mar 2025 02:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 16 Mar 2025 02:19 PM IST
सार

सोमवार को सीएम मान के साथ अरविंद केजरीवाल लुधियाना भी जाएंगे। वह वह एक रैली करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद यह उनका पहला पंजाब दौरा है।

विज्ञापन
Kejriwal Vipassana ends: meeting with Punjab MLAs today, Chief Minister Bhagwant Mann reach Amritsar
मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पत्नी सुनीता केजरीवाल की 10 दिन की विपश्यना खत्म हो गई है। इसके बाद वे होशियारपुर के महिलांवाली गांव के पास आनंदगढ़ में धम्म-धज विपश्यना योग केंद्र से अमृतसर में विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर के घर पहुंचे। 

विज्ञापन


दोपहर में अरविंद केजरीवाल पत्नी के साथ अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात भी की। केजरीवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के तीन साल पूरा होने पर हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन




मीडिया के साथ बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा आज पंजाब की सबसे बड़ी समस्या नशा और भ्रष्टाचार है। हम नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध छेड़ेंगे। यह न्याय की लड़ाई है। गुरु महाराज से आशीर्वाद लेने आए हैं कि हम गरीबों की इसी तरह सेवा करते रहें। उन्होंने कहा कि भगवंत मान अपने 5 साल बतौर मुख्यमंत्री पूरे करेंगे और अगले 5 साल भी पूरे करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज हमारी सरकार को तीन साल पूरे हो गए हैं। आज से तीन साल पहले मैंने कसम खाई कि पंजाब को रंगला पंजाब बनाएंगे। उसी मकसद से सरकार प्लानिंग के साथ काम कर रही है। नशे के खिलाफ युद्ध चल रहा है। युवाओं को नौकरी दी जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ भी मुहिम चलाई जा रही है। गुरु घर में आज हम फिर से आशीर्वाद लेने आए हैं। 


वहीं, सोमवार को सीएम मान के साथ अरविंद केजरीवाल लुधियाना भी जाएंगे। वह वह एक रैली करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद यह उनका पहला पंजाब दौरा है। उनके दौरे पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे पंजाब में हस्तक्षेप बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed