फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   jam, kapurthala jam, farmer do road jam, road jam to not grain sale, kapurthala, amritsar

खरीद न होने से भड़के किसानों ने जाम किया रास्ता

Tue, 04 Oct 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Tue, 04 Oct 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
jam, kapurthala jam, farmer do road jam, road jam to not grain sale, kapurthala, amritsar
जाम - फोटो : dummy picture
सरकारी दावों के बावजूद धान की सरकारी खरीद न होने पर फोकल प्वाइंट मंडी इब्राहिमवाल में गुस्साए किसानों ने नडाला-बेगोवाल सड़क पर चार घंटे रोड जाम लगाकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन


धरने में किसान नेता प्रीतम सिंह कूका, हरजिंदर सिंह मकसूदपुर, जसवंत सिंह, दलीप सिंह और अवतार सिंह मकसूदपुर ने बताया कि एक अक्तूबर से दावों के बावजूद कोई भी अधिकारी मंडी में खरीद करने के लिए नहीं पहुंचा। मंडी में कोई भी बारदाना नहीं, किसानों के लिए छाया और पीने वाले पानी का प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन


सरकारी खरीद न शुरू होने की आड़ में प्राइवेट शैलर मालिकों की ओर से किसानों से लूट की जा रही है। 1510 सरकारी रेट से घटा कर 1200 से 1230 रुपये तक खरीद की जा रही है, जो किसानों के साथ सरासर धक्का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंडी में खरीद शुरू न हुई तो यह रोष धरना और तेज कर दिया जाएगा। धरने की सूचना पाते ही नायब तहसीलदार भुलत्थ गुरसेवक सिंह, मार्केट कमेटी सचिव रविंदर कुमार कालिया, थाना बेगोवाल प्रभारी परमिंदर सिंह बाजवा ने प्रदर्शनकारी किसानों को मनाया और तुरंत मंडी इंस्पेक्टर को बुलाकर खरीद शुरू करवाई।

इस अवसर पर एएफएसओ निशान सिंह, अमनदीप सिंह ढिल्लों, बलकार सिंह, पूरन सिंह, सुरजीत सिंह, अमरीक सिंह और नरिंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed