फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Jallianwala Bagh will open on 31 July

31 जुलाई को पर्यटकों के लिए खुल जाएगा जलियांवाला बाग

Sat, 18 Jul 2020 06:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Jallianwala Bagh will open on 31 July
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने शहीद स्थली जलियांवाला बाग 31 जुलाई को खोलने की घोषणा कर दी है। इसकी जानकारी बाग के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर एक सूचना पट पर लिख कर दी गई है। अप्रैल 2019 में जलियांवाला बाग के शताब्दी समारोह में मुख्य मेहमान उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने 20 करोड़ की लागत के कार्यों का शिलान्यास किया था। विकास कार्यों में हुई देरी व कोरोना वायरस के कारण बंद हुए प्रोजेक्ट के कारण जलियांवाला बाग के किवाड़ खोलने की तीन बार घोषणा हो चुकी है।
विज्ञापन

जलियांवाला बाग में चल रहे विकास कार्यों के प्रोजेक्ट के कारण सांस्कृति व पुरातत्व विभाग ने 15 फरवरी को किवाड़ बंद करने का फैसला किया था। उस समय कहा गया था कि जलियांवाला बाग के किवाड़ 12 अप्रैल को खोल दिए जाएंगे ताकि देश -विदेश के पर्यटक शताब्दी समारोह में शामिल होने पहुंच सकें। लॉकडाउन के कारण विकास कार्य ठप हो गए इसलिए शहीद स्थली में शताब्दी समारोह का आयोजन नहीं किया जा सका। मंत्रालय ने जलियांवाला बाग के किवाड़ खोलने के लिए 31 मई की तारीख निर्धारित कर दी थी। 31 मई तक भी काम पूरा न होने की संभावना देखते हुए मंत्रालय ने 31 जुलाई को किवाड़ खोलने की घोषणा कर दी। जलियांवाला बाग ट्रस्ट के सदस्य श्वेत मलिक ने शुक्रवार को दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed