फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Jallianwala Bagh Centenary Memorial inaugurated

जलियांवाला बाग शताब्दी यादगार का किया उद्घाटन

Sat, 14 Aug 2021 11:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jallianwala Bagh Centenary Memorial inaugurated
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने अमृतसर के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) में अध्यात्मिक संत और शिक्षाविद् प्रेम सिंह मुराले वाले की चेयर का उद्घाटन किया। सीएम ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से इसके लिए एक करोड़ रुपये का सहयोग दिया गया है।
विज्ञापन

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस दौरान स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जलियांवाला बाग शताब्दी यादगार का भी उद्घाटन किया। यह यादगार 13 अप्रैल 1919 के कत्लेआम में शहीद होने वालों की याद में स्थापित की गई है। इसका नींव पत्थर 25 जनवरी 2021 को रखा गया था। अमरिंदर सिंह ने कहा कि रंजीत एवेन्यू में अमृत आनंद पार्क में 3.5 करोड़ रुपये से 1.5 एकड़ जमीन में यह यादगार गुमनाम शहीदों की याद में बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गुमनाम शहीदों को भी श्रद्धांजलि भेंट की और शहीदों के 29 पारिवारिक सदस्यों को सम्मानित किया। सीएम गुरु नानक स्टेडियम में तिरंगा लहराएंगे।
विज्ञापन

सीएम ने 6.10 करोड़ रुपये की लागत वाले स्कूल ऑफ एजुकेशन, 2.45 करोड़ रुपये के जनसंचार विभाग, 3.30 करोड़ रुपये के होटल मैनेजमेंट और पर्यटन का उद्घाटन किया। इसके अलावा 3.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गोल्डन जुबली सेंटर फॉर इंटरप्रिन्योरशिप एंड इनोवेशन और 1.6 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली शूटिंग रेंज का भी नींव पत्थर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नींव पत्थर रखने के बाद उम्मीद जताई की कि यह परियोजना गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को देश में उच्च दर्जे की यूनिवर्सिटी में शुमार करेगी। संत प्रेम सिंह मुराले वाले को समर्पित चेयर संत शख्सियत के जीवन और दर्शन पर अनुसंधान करने के लिए विद्वानों और खोजार्थियों के लिए मददगार साबित होगी। इस चेयर द्वारा किए जाने वाला अनुसंधान यूनिवर्सिटी की पुस्तकालय ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे प्रकाशित किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा द्वारा यूनिवर्सिटी में स्थापित होने वाली चेयर फंडों की कमी के चलते खुर्द-बुर्द होने की बात पर कैप्टन ने कहा कि इस तरह की अनुसंधान के लिए ग्रांट में वृद्धि की जाएगी। बता दें कि संत प्रेम सिंह ने 1921 में गुरु गोबिंद सिंह खालसा और लुबाना स्कूल की स्थापना की। कपूरथला के नडाला और बेगोवाल कस्बों में आज भी धार्मिक समूह कॉलेज चलाए जा रहे हैं। वे 1937 और 1945 में पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए और गुरुद्वारा सुधार लहर में सक्रिय भूमिका निभाते हुए 1926 से 1950 तक शिरोमणि कमेटी के सदस्य भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed