फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   jaam, hoshiarpur highway jam, jam against congress, hoshiarpur, amritsar

होशियारपुर में कांग्रेस की बैठक में हंगामे के विरोध में हाईवे जाम

Sun, 28 Aug 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sun, 28 Aug 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
jaam, hoshiarpur highway jam, jam against congress, hoshiarpur, amritsar
होशियारपुर में धरने पर बैठे कांग्रेसी वर्कर और समूह लीडरशिप। - फोटो : amarujala
वार्ड 15 में शनिवार शाम कांग्रेस की मीटिंग में पुलिस की हाजिरी में एमएलए टांडा संगत सिंह गिलजियां के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में रविवार को कांग्रेसियों ने नेशनल हाईवे नंबर एक जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों और उनको शह देने वालों और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। सुबह साढे़ 11 बजे लगा दोपहर एक बजे एसपी केएस ब्लगन के भरोसे के बाद समाप्त हुआ। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार शाम उड़मुड़ के वार्ड 15 में कांग्रेस वर्करों की मीटिंग चल रही थी। इस दौरान शिअद से संबंधित कुछ स्थानीय लोग मीटिंग में आए और एमएलए के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग कर मीटिंग में खलल डालने लगे।
विज्ञापन


कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस कर्मचारी मूक दर्शक बने रहे। शनिवार की घटना से गुस्साए कांग्रेस वर्करों ने रविवार को जिला लीडरशिप की हाजिरी में नेशनल हाईवे नंबर एक पर बिजली घर चौक के पास जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने अकाली लीडर, मीटिंग में खलल डालने वाले लोगों, डीएसपी टांडा और थाना प्रभारी जंगजीत सिंह के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एमएलए संगत सिंह गिलजियां, यूथ कांग्रेस के राज्य प्रधान अमरप्रीत सिंह लाली, जिला प्रधान पवन कुमार आदिया, एमएलए सुंदर शाम अरोड़ा, एमएलए रजनीश बब्बी, डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने सत्ता पक्ष की शह पर माहौल खराब करने की कोशिश के खिलाफ आवाज बुलंद की।

उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा सरकार बौखला गई है और कांग्रेस वर्करों के साथ पुलिस की शह पर घटिया हथकंडे अपना रही है। इसका कांग्रेस वर्कर सही जवाब देंगे। एमएलए गिलजियां ने कांग्रेस की बैठक में हुई हुल्लड़बाजी के लिए हलके के शिअद लीडर और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मंगलवार तक गुंडा तत्वों पर नकेल न कसी गई तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।


धरने में दमनदीप सिंह बिल्ला, हरिकृष्ण सैनी, हरदीप सिंह पिंकी, कैप्टन बहादर सिंह, कुलविंदर बब्बल, हरदीप साबी, जोगिन्दर सिंह गिलजियां, किशन शर्मा, सुखविंदरजीत सिंह बीरा, गुरसेवक मार्शल, राकेश बिट्टू, किशन लाल वैद, जरनैल सिंह कुराला, चप्पा नारू, रजिंदर सिंह, परवीन कुमार, निशान सिंह, गुरवीर रिंकू, रविंदरपाल सिंह गोरा, जसविंदर काका, गोल्डी कलियाणपुर, दविंदर जीत सिंह, राकेश वोहरा, चरनजीत सिंह झावर, विजय कुमार, मलकीत सिंह, सुरिंदरजीत सिंह, सतनाम सिंह, मनी सवाहबाजपुर, राजिंदर सिंह दीप, हरकमल सहोता, अमृतपाल, अमनदीप सिंह, पवन सहजोवाल, सिमरन सैनी, दीपक डैनी, परमानन्द, काबल राये भट्टी, राजेश लाडी, किशन लाल वैद, भवनजोत, राज कुमार, मिंटू बेंचा, प्रदीप सैनी, अवतार बलरा, ओंकार सिंह, सेवा सिंह, दलजीत सिंह, सुखराज सिद्धू, हरजिंदर सिंह, देस राज डोगरा, किशन बिट्टू, बलविंदर कौर, सरोज मिन्हास, शशि बाला और सुखविंदर कौर शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed