{"_id":"6a8e818ce7c2cb88900df9e4","slug":"isi-associate-arrested-in-amritsar-used-to-send-photos-videos-of-army-installations-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर से आईएसआई का सहायक गिरफ्तार: सेना के ठिकानों की फोटो-वीडियो भेजता था चंदनदीप, जेल से आया था संपर्क में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर से आईएसआई का सहायक गिरफ्तार: सेना के ठिकानों की फोटो-वीडियो भेजता था चंदनदीप, जेल से आया था संपर्क में
Wed, 26 Aug 2026 11:35 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:35 AM IST
सार
आरोपी चंदनदीप सिंह के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और करीब एक साल पहले ही वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। बाहर आने के बाद उसने फिर हेरोइन का धंधा शुरू कर दिया और आईएसआई के संपर्क में आकर कथित तौर पर जासूसी करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना के ठिकानों की जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई तक पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने चंदनदीप सिंह निवासी सराय अमानत खां को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मोबाइल का डाटा खंगालने पर सेना के खासा, ब्यास, पठानकोट, रमदास और खेमकरण स्थित ठिकानों के फोटो और वीडियो आईएसआई को भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।
चंदनदीप के दो साथियों अरमान सिंह और सन्नी को कुछ दिन पहले पुलिस ने हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने चंदनदीप को पकड़ा। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं और करीब एक साल पहले ही वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। बाहर आने के बाद उसने फिर हेरोइन का धंधा शुरू कर दिया और आईएसआई के संपर्क में आकर कथित तौर पर जासूसी करने लगा।
जेल में हुई मुलाकात फिर आईएसआई हैंडलर से संपर्क
पुलिस के अनुसार चंदनदीप की अरमान और सन्नी से मुलाकात जेल में हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने उसका संपर्क आईएसआई हैंडलर से करवाया। इसके बाद चंदनदीप विभिन्न स्थानों पर सेना के ठिकानों की फोटो और वीडियो बनाकर भेजने लगा। इसके बदले उसे मोटी रकम मिलने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विदेशी खातों से रकम आने की जांच
पुलिस को पता चला है कि आरोपी को मिलने वाली रकम विभिन्न विदेशी खातों से भेजी जाती थी। पुलिस अब इन खातों की जानकारी जुटा रही है। जांच में कुछ अन्य साथियों की पहचान भी हुई है। पुलिस का दावा है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।