{"_id":"69a51d43654d452bf307cd27","slug":"iran-israel-war-10-international-flights-to-gulf-countries-cancelled-from-amritsar-airport-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran-Israel War: अमृतसर हवाई अड्डे से खाड़ी देशों की 10 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Iran-Israel War: अमृतसर हवाई अड्डे से खाड़ी देशों की 10 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, यात्री परेशान
Mon, 02 Mar 2026 10:50 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:50 AM IST
सार
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय एयर-स्पेस की स्थिति सामान्य होने तक संचालन अनिश्चित बना रह सकता है। हालांकि घरेलू उड़ानों का संचालन सामान्य बताया गया है, लेकिन कुछ सेवाओं में देरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
amritsar airport
- फोटो : फाइल
विस्तार
अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से संचालित खाड़ी देशों की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सोमवार को रद्द रहीं। मध्य-पूर्व एयर-स्पेस में जारी प्रतिबंधों के कारण दुबई, शारजाह और दोहा सेक्टर की कुल 10 उड़ानें संचालित नहीं हो सकीं। इससे विदेश जाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
रद्द उड़ानों में कतर एयरवेज की दो उड़ानें दोहा से अमृतसर और अमृतसर से दोहा शामिल रहीं। इसी तरह एयर इंडिया एक्सप्रेस की चार उड़ानें—दुबई से अमृतसर, अमृतसर से शारजाह, शारजाह से अमृतसर और अमृतसर से दुबई रद्द रहीं। स्पाइसजेट की दुबई–अमृतसर तथा अमृतसर–दुबई उड़ानें भी संचालित नहीं हुईं। इसके अलावा इंडिगो की शारजाह–अमृतसर और अमृतसर–शारजाह उड़ानें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय एयर-स्पेस की स्थिति सामान्य होने तक संचालन अनिश्चित बना रह सकता है। हालांकि घरेलू उड़ानों का संचालन सामान्य बताया गया है, लेकिन कुछ सेवाओं में देरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
एयरलाइंस की ओर से प्रभावित यात्रियों को टिकट रिफंड या री-शेड्यूल का विकल्प दिया जा रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या ग्राहक सेवा से उड़ान का ताजा स्टेटस अवश्य जांच लें।