{"_id":"5728c04e4f1c1bab555cd114","slug":"intruder-arrest-intruder-arrest-from-border-tarantaran-intruder-arrest-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में बॉर्डर पार करते समय दो घुसपैठिए गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन में बॉर्डर पार करते समय दो घुसपैठिए गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Tue, 03 May 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ ने सोमवार रात अलग-अलग स्थानों से एक पाकिस्तानी और एक भारतीय घुसपैठिए को सीमा पार करते समय गिरफ्तार किया हैं। दोनों को प्रारंभिक पूछताछ के बाद तरनतारन पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
खालड़ा सेक्टर के बीओपी डल के पास बीएसएफ की 87 बटालियन के जवानों ने सोमवार रात बॉर्डर पार करके भारत में दाखिल हुए कसूर शहर के निवासी मोहम्मद नवीद (19) पुत्र अब्दुल रशीद को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार सेक्टर खेमकरण में तैनात बीएसएफ के 191 बटालियन के जवानों ने बीओपी रत्तोके के पास सीमा पार करके पाकिस्तान जा रहे युवक बलदेव सिंह निवासी थाना सदर तरनतारन को काबू किया है।
दोनों घुसपैठियों से भले कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है लेकिन बीएसएफ दोनों मामलों को गंभीरता से ले रही है। बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार भारत-पाक सीमा से पाक तस्करों द्वारा भारतीय क्षेत्रों में बड़े स्तर पर नशीले पदार्थों की खेप भेजने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलने पर सीमा पर बीएसएफ को पूरी तरह से मुस्तैद किया गया है। एसएसपी तरनतारन मनमोहन कुमार शर्मा ने बताया कि बीएसएफ ने दोनों घुसपैठियों को प्रथम पूछताछ के बाद पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।