फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   International kabaddi tournament, India defeated to England

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंटः भारत ने इंग्लैंड को हराया, कनाडा ने अमेरिका को दी मात

Tue, 03 Dec 2019 07:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Dec 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
International kabaddi tournament, India defeated to England
’विश्व कबड्डी कप’

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित ’विश्व कबड्डी कप’ के दूसरे दिन गुरु नानक स्टेडियम में दो मैच खेले गए। पहले मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड की टीम को 36 अंकों के मुकाबले 54 अंकों से पराजित किया। दूसरे मैच में कनाडा ने अमेरिका की टीम को एक तरफा मैच में 26 अंकों के मुकाबले 53 अंकों से पराजित कर दिया। 

विज्ञापन


भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी खत्री ने 10 अंक, मल्ल सिंह ने 9, नवजोत जोता ने 9, जगमोहन ने 7 और कंवलजीत ने पांच अंक लेकर शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम के इन रेंडरों ने इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ियों के हौसले पस्त कर दिए। इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ी गुरदीप सिंह दीपा ने 10, रंजीत सिंह ने 8 और गुरचेतन सिंह ने सात अंक प्राप्त कर मैच में कुछ जान फूंकने की कोशिश की। मैच से पहले पूर्व मेडिकल शिक्षा व खोज मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने खिलाड़ियों से मिले।

विज्ञापन

सोनी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से प्रकाश पर्व को समर्पित इंटरनेशनल कबड्डी कप जहां पंजाबियों को अपनी जड़ों के साथ जुड़ी कबड्डी को प्रोत्साहित करेगा। वहीं युवा पीढ़ी इस खेल के प्रति आकर्षित होगी। कबड्डी कप पंजाब के सभ्याचार को आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है। प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिए जाने वाले पुरस्कारों की राशि में भारी बढ़ोत्तरी की है ताकि युवा पीढ़ी खेलों के प्रति आकर्षित हों।

डिप्टी कमिश्नर शिव दुलार सिंह ढिल्लों ने कबड्डी के इस महा कुंभ के लिए खेल मंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर की सबसे बड़ी चुनौती घरों में बैठकर मोबाइल व कंप्यूटर में गेम खेलने वाली युवा पीढ़ी को खेल के मैदान तक लाना है। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह, डायरेक्टर खेल संजय पोपली, एडीसी विशेष सरंगल, चेयरमैन परगट सिंह धुन्ना, तजिंदर सिंह, गगन अजित सिंह मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed