फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Indians deported from America were handcuffed and shackled

Illegal Immigrants: हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां... यूएस से डिपोर्ट भारतीयों के साथ ये कैसा सलूक

Wed, 05 Feb 2025 08:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 05 Feb 2025 08:51 PM IST
सार

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 भारतीय नागरिकों के कैदियों की तरह विमान में भरकर लाया गया। सभी लोगों के हाथों में हथकड़ी और पैर बेड़ियों से बंधे हुए थे। भारतीय लोगों के साथ ऐसा सलूक किया गया, जैसे वह खूंखार अपराधी हों। 

विज्ञापन
Indians deported from America were handcuffed and shackled
अमृतसर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर विमान सी-17 बुधवार को अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। विमान ठीक 2 बजकर 15 मिनट पर अमृतसर एयरपोर्ट पर एविएशन क्लब की तरफ लैंड करवाया गया। इसमें 104 भारतीय सवार थे। सभी को हथकड़ी लगाकर अमेरिका सेना की देखरेख में भेजा गया है।

विज्ञापन


इस विमान ने मंगलवार को अमेरिका के टेक्सास के सैन एंटोनियो से उड़ान भरी थी, जोकि करीब 35 घंटे की उड़ान भरकर अमृतसर पहुंचा। वहीं, विमान पहुंचने से ठीक पहले भारत सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकार भी एयरपोर्ट पर पहुंच गए। इनमें मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर, गृह विभाग, भारतीय सेना सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विमान के अमृतसर पहुंचने के बाद एविएशन क्लब में ही अमेरिका से आए अधिकारियों और भारत सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मीटिंग की गई। हालांकि मीटिंग किन मुद्दों पर रही, इस पर अभी किसी भी अधिकारी की ओर से पुष्टि नहीं की गई, लेकिन सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों ने भारत के अधिकारियों के समक्ष अवैध तौर पर आने वाले लोगों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। साथ ही भविष्य में इस पर रोक लगाने के लिए कहा है। इसके अलावा जो एजेंट लोगों को अवैध तरीके से विदेश भेजने का काम कर रहा है। उन पर भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Trending Videos

Indians deported from America were handcuffed and shackled
मुंह छुपाता डिपोर्ट हुआ युवक। - फोटो : संवाद

हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां लगाकर लाए गए सभी भारतीय

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए सभी भारतीयों के हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां डालकर एयरक्राफ्ट में लाया गया। हालांकि अमेरिका सरकार की ओर से इस तरह क्यों किया गया, यह बड़ा सवाल है। भारत सरकार की ओर से भी अभी तक इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Indians deported from America were handcuffed and shackled
अमृतसर एयरपोर्ट पर यूएस आर्मी का प्लेन। - फोटो : संवाद

कस्टम व इमीग्रेशन चेकिंग के बाद सभी को भेजा जाएगा घर

वहीं, एयरक्राफ्ट से उतरने के बाद सभी भारतीयों के कस्टम व इमीग्रेशन चेकिंग के लिए भेज दिया गया। उक्त विभागों की ओर से सभी के दस्तावेजों और बैकग्राउंड की चेकिंग की जा रही है, ताकि पता चल सके कि जो भी अवैध तरीके से रह रहे थे, उनके खिलाफ भारत के किसी भी राज्य या शहर में कोई आपराधिक केस दर्ज है या नहीं। अगर किसी के खिलाफ इस तरह का कोई रिकार्ड पाया जाता है तो उसे तुरंत हिरासत में ले लिया जाएगा और कानून के मुताबिक बनती कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच चल रही है।

Indians deported from America were handcuffed and shackled
एयरपोर्ट से युवकों के साथ ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

हरियाणा, गुजरात, पंजाब सहित कई राज्यों के लोग शामिल

बुधवार को अमेरिका से भारत लाए गए 104 भारतीयों में गुजरात 33, हरियाणा के 34, पंजाब के 30, महाराष्ट्र के तीन, उतर-प्रदेश-चंडीगढ़ के 2-2 लोग शामिल हैं। इनमें आठ से दस साल के कुछ बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, अमेरिका सरकार की ओर से कुल 205 लोगों की लिस्ट जारी की गई थी। बाकी के लोग कब आएंगे, फिलहाल इस पर कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed