{"_id":"68beea1c6074f1565c0b520e","slug":"india-release-70-pakistani-prisoners-all-sent-from-attari-border-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 पाक कैदी होंगे रिहा: अटारी बॉर्डर के रास्ते जाएंगे पाकिस्तान, इनमें महिलाएं भी, ऑपरेशन सिंदूर के बाद रिहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 पाक कैदी होंगे रिहा: अटारी बॉर्डर के रास्ते जाएंगे पाकिस्तान, इनमें महिलाएं भी, ऑपरेशन सिंदूर के बाद रिहाई
Mon, 08 Sep 2025 08:07 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 08 Sep 2025 08:07 PM IST
सार
भारत की अलग-अलग जेलों में बंद लगभग 70 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया जा रहा है। सभी को अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान भेजा जाएगा। इनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
अटारी चेकपोस्ट
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच सभी तरह के संबंध खत्म हो चुके हैं। पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा निर्दोष भारतीयों की हत्या के बाद भारत ने पाकिस्तान से सभी संबंध तोड़ लिए थे। इसके बाद इस हमले का बदला लेने के लिए भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को करारा सबक सिखाया गया था। अब भारत ने एक बार फिर दरियादिली का परिचय देते हुए लगभग 70 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया है। इन कैदियों को मंगलवार को रिहा किया जाएगा। इससे पहले भी भारत की तरफ से कई बार पाकिस्तानी कैदियों को सजा पूरी करने के बाद रिहा किया जा चुका है, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह कैदियों की पहली रिहाई होगी।
विज्ञापन
इन कैदियों को अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान भेजा जाएगा। ये कैदी विभिन्न मामलों में भारत की विभिन्न जेलों में बंद थे। इनमें कुछ महिलाएं और बुजुर्ग भी हैं। इनमें से अधिकत्म गैर-कानूनी तरीके से भारत की सीमा में दाखिल हुए थे। कुछ लोग मछली पकड़ते हुए भारतीय जलक्षेत्र में आ गए थे। कुछ पर वीजा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप था। भारत सरकार ने यह कदम मानवीय दृष्टिकोण से उठाया है। अटारी सीमा पर विभिन्न एजेंसियों की मौजूदगी में इन कैदियों को पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन