{"_id":"658931035d86ef34eb0f7ce5","slug":"increase-of-up-to-four-times-recorded-in-incidents-of-smuggling-through-drones-from-pakistan-in-december-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: दिसंबर में चार गुना बढ़ी ड्रोन से तस्करी, चीन निर्मित छोटे ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे पाकिस्तानी तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: दिसंबर में चार गुना बढ़ी ड्रोन से तस्करी, चीन निर्मित छोटे ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे पाकिस्तानी तस्कर
Mon, 25 Dec 2023 02:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
पंकज शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 25 Dec 2023 02:56 PM IST
सार
बहुत बार छोटे ड्रोन अधिक धुंध व कोहरा होने के कारण ड्रोन डिटेक्टर सिस्टम के माध्यम से नहीं पकड़े जाते हैं, जिसके चलते तस्कर आसानी से नशीले पदार्थ व हथियार भारतीय इलाकों में गिरा सकते हैं। छोटे ड्रोन भेजने के साथ साथ पाक तस्करों ने अब इन की संख्या भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
ड्रोन।
- फोटो : फाइल
विस्तार
पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये तस्करी की घटनाओं में इस माह चार गुणा तक की वृद्धि दर्ज की गई है। तस्करों ने भी तरीका बदल लिया है। वे कम मात्रा में नशा भेज रहे हैं, ताकि अगर थोड़ी मात्रा में भेजा गया नशा भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पकड़ भी लेती हैं, तो नुकसान कम उठाना पड़े।
साथ ही अब पहले के मुकाबले छोटे ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। वर्ष 2022 में बीएसएफ ने भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे 21 ड्रोन जब्त किए थे। जो सभी लगभग बड़े आकार के थे। वर्ष 2023 में नौ दिसंबर तक यह आंकड़ा 91 हो चुका है। दिसंबर माह में ही अभी तक 14 ड्रोन पकड़े जा चुके है।
यह भी पढ़ें: Chandigarh: धनास में छोटे ने की बड़े भाई की हत्या, शराब पीने के दौरान हुआ था झगड़ा, जमीन पर पटकने से गई जान
विज्ञापन
बहुत बार छोटे ड्रोन अधिक धुंध व कोहरा होने के कारण ड्रोन डिटेक्टर सिस्टम के माध्यम से नहीं पकड़े जाते हैं, जिसके चलते तस्कर आसानी से नशीले पदार्थ व हथियार भारतीय इलाकों में गिरा सकते हैं। छोटे ड्रोन भेजने के साथ साथ पाक तस्करों ने अब इन की संख्या भी बढ़ा दी है। पहले सप्ताह में एक या दो भेजे जाते थे, लेकिन अब लगभग रोज छोटे ड्रोन भेजे जा रहे हैं।
छोटे ड्रोन के माध्यम से आधा किलोग्राम से लेकर एक किलोग्राम तक नशीला पदार्थ भेजा जा रहा है, जबकि पहले बड़े ड्रोन की मदद से तीन से पांच किलोग्राम तक की खेप भेजी जाती थी। बीएसएफ के सूत्रों का कहना है कि सर्दी बढ़ने के साथ ही सीमा पर पाक ड्रोन बरामदगी में चार गुणा वृद्धि हुई है। पाकिस्तान से लगती पंजाब की 553 किलोमीटर लंबी सीमा पर तस्कर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं।
पंजाब पुलिस ने 50 ड्रोन रोके
दो अक्टूबर से 9 दिसंबर तक बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने 50 ड्रोन रोके हैं। बीएसएफ और पंजाब पुलिस की ओर से अक्तूबर से दिसंबर तक बरामद किए गए कुल 50 ड्रोनों में से 42 तरनतारन, भिखीविंड और अमृतसर से मिले। अमृतसर सेक्टर इस वक्त ड्रोन के माध्यम से हेरोइन तस्करी के मामले में बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। इस वृद्धि के लिए सस्ते और छोटे चीनी ड्रोन आसानी से पाकिस्तानी तस्करों को उपलब्ध हो रहे हैं।
पहले पाकिस्तानी तस्कर 18 से 20 लाख कीमत वाले बड़े ड्रोन का इस्तेमाल करते थे, जबकि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े ड्रोनों को जब्त का अभियान तेज करके काफी मात्रा में हेरोइन पकड़ ली तो पाकिस्तानी तस्करों ने भी तस्करी को तरीका बदलते हुए अब छोटे ड्रोन जो 70 हजार से एक लाख में मिल जाते हैं, उनको भेजना शुरू कर दिया है। इन छोटे ड्रोनों को भी सीमा पर मुस्तैद बीएसएफ के जवान आसानी से गिराने में कामयाब हो रहे हैं।