फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   If leave illegal possession yourself, will give concession, otherwise rent for 20 to 25 years will be charged - kuldeep

खुद अवैध कब्जा छोड़ दो तो देंगे रियायत अन्यथा 20 से 25 साल का किराया वसूला जाएगा - कुलदीप धालीवाल

Sun, 01 May 2022 05:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
If leave illegal possession yourself, will give concession, otherwise rent for 20 to 25 years will be charged - kuldeep
पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की हिदायत पर एडीसी (विकास) ने चौगांवा ब्लाक के गांव भिंडी औलख खुर्द में 77 कनाल और 7 मरले पंचायती जमीन को कब्जा मुक्त करवाया। उन्होंने राजासांसी विधानसभा हलके के सीमांत गांव का दौरा करने के दौरान पंचायती जमीन पर कब्जाधारियों को चेतावनी दी और कहा कि जो लोग खुद पंचायती जमीन सरकार को सौंप देंगे, उन्हें रियायत देने के बारे में सोचा जा सकता है। कानूनी कार्रवाई किए जाने की सूरत में कब्जाधारियों से 20 से 25 वर्षों का किराया वसूला जाएगा। गांव में पंचायत की जमीन कब्जामुक्त संबंधी कार्रवाई पूरी होने के बाद रविवार को गांव में पहुंचे थे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के नेता बलदेव सिंह मियादियां व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि पिछले एक महीने के दौरान समीक्षा किए जाने पर हजारों एकड़ पंचायती जमीन पर कब्जे की बात सामने आई। इसके बाद से ही सरकार इन जमीनों को कब्जा मुक्त करवाए जाने को लेकर काम कर रही है। अब तो लोग उन्हें खुद फोन करके पंचायती जमीन पर कब्जा छोड़ने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने जो गलतियां की हैं, आम आदमी पार्टी की सरकार उन्हें दुरुस्त करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर लोग खुद ही पंचायती जमीनें छोड़ देंगे तो सरकार उन पर कार्रवाई न करने पर विचार कर सकती है। लेकिन जिन लोगों के कब्जे से पंचायती जमीन को मुक्त करवाने के लिए सरकार को कार्रवाई करनी पड़ती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों से कब्जा ही नहीं छुड़ाया जाएगा। बल्कि उनसे पिछले 20 से 25 वर्षों का जमीन का किराया भी वसूला जाएगा। आने वाले समय में सरकार पंजाब में एक हजार कनाल जमीन को कब्जामुक्त करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed