{"_id":"6674606a97b6daa3be0e4724","slug":"if-any-illegal-construction-takes-place-in-the-city-officials-will-be-responsible-dhaliwal-amritsar-news-c-59-1-asr1003-106568-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कोई भी अवैध निर्माण हुआ तो अधिकारी जिम्मेदार होंगे : धालीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कोई भी अवैध निर्माण हुआ तो अधिकारी जिम्मेदार होंगे : धालीवाल
Thu, 20 Jun 2024 10:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने शहर को सुंदर बनाने के लिए मीटिंग की और कहा कि सभी एक टीम के तौर पर करें कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने वीरवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान भविष्य में शहर में कोई भी अवैध निर्माण न होने और शहर को सुंदर बनाने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक टीम के रूप में काम करने के लिए कहा।
साथ ही कहा कि अगर कोई अवैध निर्माण होता है तो उसके लिए सीधे तौर पर अधिकारी जिम्मेदारी होंगे। बैठक में विधायक जीवनजोत कौर, विधायक डाॅ. सुखबीर सिंह, विधायक डाॅ. अजय गुप्ता, कमिश्नर हरप्रीत सिंह, चेयरमैन जसप्रीत सिंह, इकबाल सिंह भुल्लर, तलबीर सिंह गिल, गुरप्रीत सिंह कटारिया, बलजिंदर सिंह थांदे, जरनैल सिंह ढोट और अन्य नेता भी उपस्थित थे। मीटिंग के दौरान धालीवाल ने कहा कि किसी भी अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में अवैध निर्माण होता है तो इसके लिए अधिकारी जिम्मेदार होगा। गुरु नगरी अमृतसर, जहां श्री दरबार साहिब, दुर्गियाना मंदिर, रामतीर्थ मंदिर पवित्र स्थान हैं, की सफाई में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे शहर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के दिलों को ठेस पहुंचती है।
उन्होंने कहा कि शहर की समस्याएं काफी जटिल और विकट हैं, इन्हें दूर करने में समय लग सकता है, लेकिन इन्हें दूर कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ क्षेत्र, सीवरेज, पीने के लिए साफ पानी हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है और उन्हें इस अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। हालांकि पुरानी सरकारों द्वारा किए गए समझौते बड़ी बाधा बन रहे हैं, लेकिन हम अपने कर्तव्यों से भाग नहीं सकते। उन्होंने कहा कि जिस गुरु नगरी के दर्शन के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं, वहां ड्यूटी करना सेवा के बराबर है और सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को इसी भावना से अपनी ड्यूटी करनी चाहिए। वहीं उन्होंने आने वाले बरसात के मौसम में शहर में बड़े पैमाने पर पौधे लगाने की तैयारी करने का निमंत्रण दिया और यह भी कहा कि इस बार महंगे खजूर के पेड़ नहीं लगाए जाएंगे, बल्कि ऐसे पौधे लगाए जाएंगे जो पंजाब की हवा और पानी में आसानी से चल सकें। कोई भी काम कागजों पर नहीं होगा, बल्कि जमीनी स्तर पर होना चाहिए। इसके अलावा शहर की सफाई में जो भी ट्रैक्टर या अन्य उपकरण लगे हैं, वे भी काम करते दिखें।
विज्ञापन
- फोटो