{"_id":"68c173827a3087a3920df214","slug":"husband-of-mla-jeevanjot-kaur-drove-car-on-wrong-side-and-argued-with-traffic-police-in-amritsar-see-video-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: 'विधायक का पति हूं...', रॉन्ग साइड घुसा दी कार, ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो दिखाई धौंस, फिर हुआ खूब हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 'विधायक का पति हूं...', रॉन्ग साइड घुसा दी कार, ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो दिखाई धौंस, फिर हुआ खूब हंगामा
Wed, 10 Sep 2025 06:18 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 10 Sep 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के साथ बहस करता विधायक का पति।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पंजाब के अमृतसर में एक कार सवार व्यक्ति को रॉन्ग साइड ड्राइविंग करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया। गाड़ी सवार व्यक्ति धौंस दिखाते हुए बोला- मैं विधायक का पति हूं। व्यक्ति अपनी गलती न मान कर पुलिस पर आरोप लगाते हुए खुद को सही बताने लगा। ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी को वहीं खड़ी करने के लिए कहा और जिसके नाम पर गाड़ी रजिस्टर्ड है उसे मौके पर बुलाने के लिए कहा। इसके बाद व्यक्ति की पुलिस के साथ जमकर बहसबाजी हुई।
विज्ञापन
मैट्रो बस कॉरिडोर में रॉन्ग साइड कार लेकर घुसे व्यक्ति और पुलिस के बीच बहस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में विधायक पति एक तो कार गलत साइड से लेकर आ गए थे और इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोक लिया और गाड़ी को पीछे लेने को कहा तो आगे से वह कहने लगे कि मैं विधायक जीवन जोत कौर का हसबैंड मनजिंदर पाल सिंह हूं और धौंस दिखाने लग पड़े। इसके बाद विधायक पति की ओर से पहले तो अपना मोबाइल स्क्रोल करते रहे और बाद में वह खुद भी मोबाइल पर वीडियो बनाने लग पड़े। सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोगों की ओर से भी जमकर निंदा की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी मुताबिक सड़क पर जाम लगा होने के कारण पुलिस जवान ट्रैफिक क्लियर करवा रहे थे। इसी दौरान विधायक पति मनजिंदर पाल सिंह भी वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने अपनी कार मैट्रो कॉरिडोर के अंदर गलत दिशा में घुसा दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोका तो बहस शुरू हो गई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।
विज्ञापन
वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने कार ड्राइव कर रहे व्यक्ति से जब सख्त लहजे से बात की तो उसने कहा कि ये गाड़ी विधायक की है, जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने कहा कि जिनकी कार है उन्हें बुलाओ, वह खुद आकर गाड़ी छुड़वा ले। इसके बाद कार ड्राइव कर रहे व्यक्ति ने खुद को विधायक जीवन जोत का पति बताया।
विवाद के दौरान विधायक के पति मनजिंदर पाल सिंह ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने विधायक के पति पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। सड़क पर पुलिस और विधायक के पति काफी देर तक हंगामा करते रहे। जिसके बाद मामले को शांत करते हुए विधायक पति की गाड़ी को निकलवा दिया गया।