फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   husband crushed by car, murder case against five

Amritsar News: प्रेमिका के पति को गाड़ी से कुचला, पांच पर हत्या का केस

Wed, 15 Nov 2023 05:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
husband crushed by car, murder case against five
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के पति को गाड़ी के नीचे देकर घायल कर दिया, जिसकी गत दिनों मौत हो गई। थाना पुराना शाला की पुलिस ने प्रेमी सहित करीब पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान मनजीत सिहं पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी नडाला के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी करिश्मा देवी ने बताया कि यह मामला मृतक के भाई गुरविंदरजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी नडाला के बयान पर प्रेमी प्रभजोत सिंह, उसके भाई सरबजोत सिंह पुत्र वीर सिंह, पिता वीर सिंह और चाचा जगीर सिंह पुत्र ईशर सिंह निवासी खिंचिया और मृतक की पत्नी मनदीप कौर निवासी नडाला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गुरविंदरजीत ने बताया कि उसके भाई मनजीत सिंह की शादी करीब 12 साल पहले मनदीप कौर पुत्री गुरमेज सिंह निवासी पवाग (होशियारपुर) के साथ हुई थी। मनदीप कौर के प्रभजोत सिंह के साथ अवैध संबंध बन गए थे। प्रभजोत सिंह व मनदीप कौर ने नवा शाला में कमरा किराए पर लिया हुआ था। 30 अक्तूबर 2023 को उसके परिवार ने नवा शाला में जाकर इन दोनों को काफी समझाया था, लेकिन आरोपियो ने कोई बात नहीं मानी और उसके परिवार को धमकियां देकर भगा दिया। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ कार पर सवार होकर पुल तिब्बड़ी में आ गए। इसी दौरान करीब शाम साढ़े छह बजे एक स्विफ्ट कार आई, जिसको आरोपी प्रभजोत सिंह चला रहा था और शेष आरोपी कार में सवार थे। उन्होंने मनजीत सिंह को घेरकर मारना शुरू कर दिया। प्रभजोत सिंह ने अपनी गाड़ी की एकदम रफ्तार बढ़ाकर मनजीत सिंह पर चढ़ा दी। इससे मनजीत की दाई टांग पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। लेकिन 13 नवंबर को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed