फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   House set on fire pregnant woman saved her life by jumping from the roof in Amritsar

जान बचाने के लिए छत से कूदी गर्भवती: बच्चे चीखते रहे... अमृतसर में 30 से 40 लोग घर में घुसे, लगा दी आग

Fri, 17 Jan 2025 05:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 17 Jan 2025 05:42 PM IST
सार

अमृतसर में 30 से 40 लोग एक घर में घुस आए। आरोपियों ने घर पर तोड़ फोड़ की और आग लगा दी। घर पर गर्भवति महिला और बच्चे थे। जिन्होंने छत से कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
House set on fire pregnant woman saved her life by jumping from the roof  in Amritsar
विपाल करती महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अमृतसर 30 से 40 लोगों ने एक घर को आग के हवाले कर दिया। लोगों की भीड़ घर में घुस आई और फिर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद घर में आग लगा दी। जिस घर में यह घटना हुई है वहां बच्चे और एक गर्भवती महिला भी थी। महिला और बच्चे चीखते-चिल्लाते रहे, पर आरोपियों ने घर में आग लगा दी और वहां से भाग गए। 

विज्ञापन


यह सारा मामला रंजिश से जुड़ा है। घटना अमृतसर की इंदिरा कॉलोनी इलाके में हुई है। भीड़ में आए 30-40 लोगों ने घर को आग लगा दी। कुछ ही पलों में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। घर में मौजूद गर्भवती महिला सहित बच्चे अपनी जान बचाने के लिए घर की छत पर चढ़ गए, लेकिन आग ज्यादा फैलने से उन्होंने छत से छलांग लगा दी। 
विज्ञापन




घर में आग लगता देख आसपास के मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। लेकिन फायर ब्रिगेड भी जब समय पर न पहुंची तो लोग आग बुझाने में जुट गए। आग पर काबू पाने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घर का जायजा लेकर मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने बताया कि कुछ लोगों का झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के तहत अज्ञात आरोपी उनके घर पर आ गए और कहने लगे कि उनके लड़के भी झगड़े में शामिल हैं। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी और देखते-देखते घर को आग लगा दी। इसके बाद घर में मौजूद गर्भवती महिला और बच्चे भाग कर छत पर चले गए और वहां से नीचे कूद गए। आग के कारण घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed