{"_id":"57c2f9924f1c1b602fd4ff26","slug":"home-damage-kapurthala-home-damage-home-damage-to-rain-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में बारिश से गिरा मकान, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में बारिश से गिरा मकान, पांच लोग घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sun, 28 Aug 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के कारण गांव मकसूदपुर की एक विधवा महिला का घर शनिवार रात अचानक ढह पड़ा। इससे घर के भीतर सोए पांच लोग घायल हो गए।
हरजीत कौर पत्नी स्व. कुलवंत सिंह करीब 50 वर्ष पहले बने इस मकान में अपने 4 बच्चों जसप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, सुखलीनप्रीत कौर और गुरनूरप्रीत सिंह के साथ रह रही थी। शनिवार रात करीब साढे़ दस बजे मकान ढह गया।
इससे परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। घर का सारा समान बुरी तरह खराब हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल लोगों की मरहम पट्टी करवाई।
गौरतलब है कि उक्त महिला के पति कुलवंत सिंह की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है। उक्त महिला एक प्राइवेट स्कूल में सेवादार की नौकरी करके परिवार का पेट पाल रही थी। आर्थिक हालात खराब होने के कारण वह मकान की मरम्मत करवाने से असमर्थ थी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही गांव के सरपंच सुखविंदर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे व हालत का जायजा लिया। दूसरी तरफ इस घटना के क12 घंटे बीत जाने पर कोई भी सरकारी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। पीड़ित महिला हरजीत कौर ने सरकार व समाज सेवी लोगों से मदद की गुहार लगाई है।