फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Hoardings put up in support of Congress leader Navjot Sidhu in Amritsar of Punjab

अमृतसर: नवजोत सिद्धू के समर्थन में लगे होर्डिंग, सोनिया गांधी से मुलाकात से पहले फिर बढ़ी टेंशन 

Thu, 17 Jun 2021 03:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Jun 2021 03:33 PM IST
सार

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पंजाब कांग्रेस की कलह चुनाव में भारी न पड़ जाए, इसके लिए कांग्रेस हाईकमान सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस में बड़ा ओहदा देकर विवाद खत्म करने पर भी विचार कर रहा है लेकिन यह भी स्पष्ट है कि सिद्धू अगर प्रदेश में पार्टी संभालेंगे तो वे कैप्टन की नहीं सुनेंगे।
 

विज्ञापन
Hoardings put up in support of Congress leader Navjot Sidhu in Amritsar of Punjab
अमृतसर में लगे होर्डिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक होने के आसार नजर नहीं आ रहे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू के बीच की लड़ाई अब सड़कों पर आ गई है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और विधायक नवजोत सिंह सिद्धू को 20 जून को दिल्ली बुलाया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले ही अमृतसर में नवजोत सिद्धू के समर्थन में होर्डिंग लग गए हैं। सिद्धू के समर्थकों द्वारा लगाए पोस्टरों और होर्डिंग पर ‘सारा पंजाब सिद्धू दे नाल  2022’ लिखा गया है। पिछले सप्ताह ही कुछ लोगों ने शहर में कैप्टन 'अमरिंदर सिंह है पंजाब में अकेला कैप्टन' के पोस्टर लगाए थे। सिद्धू के समर्थकों ने नवजोत सिंह के पोस्टर लगाकर कैप्टन के समर्थकों को जवाब देने का प्रयास किया है। हालांकि कुछ दिन पहले सिद्धू के विरोधियों ने नवजोत सिंह सिद्धू शहर से गायब के पोस्टर लगाए थे।
विज्ञापन



वार्ड नंबर 22 की पार्षद के समर्थकों ने सिद्धू के पोस्टर हाल गेट के ऊपर और भंडारी पुल पर लगाए। भंडारी पुल पर लगाए सिद्धू के पोस्टर तो वहां पहले से लगाए गए ‘पंजाब का एक ही कैप्टन अमरिंदर सिंह' के पोस्टर के बिल्कुल आस-पास लगाए हैं। यह पोस्टर कांग्रेस कार्यकर्ता हरपाल सिंह वेरका ने अपने साथियों के साथ मिलकर लगाए हैं। इन पोस्टरों में स्पष्ट लिखा है कि 2022 का होगा सिद्धू के सर ताज। इसके साथ ही लिखा है पंजाब का कैप्टन सिद्धू और फतेह करके बनाएंगे सरकार।    
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी के जिला प्रधान राजबीर सिंह जोहल ने भी सिद्धू के समर्थन में ऐसे ही पोस्टर शहर में लगा कर कैप्टन के समर्थकों को जवाब दिया था। राजबीर सिंह ने कहा कि सिद्धू अमृतसर के ही नहीं बल्कि पंजाब के लोगों के चहेते नेता हैं। हालांकि पिछले दिनों उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के चलते वे अपने हलके से अवश्य दूर रहे, उन्होंने बीमारी की हालत में ही अपने लोगों के मुद्दे उठाए। उन्होंने बताया कि साल 2022 में होने वाले चुनावों में लोग कैप्टन को इसका जवाब देंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed