फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Historic Langur Fair Began in Amritsar

अमृतसर में एतिहासिक लंगूर मेला शुरू: अपने बच्चों को वानर भेष में लेकर पहुंचे अभिभावक

Thu, 07 Oct 2021 11:01 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 07 Oct 2021 11:01 AM IST
सार

मान्यता है कि बड़े हनुमान मंदिर में मन्नत मांगने पर निसंतान महिलाओं की सूनी गोद भर जाती है। मन्नत पूरी होने के बाद लोग अपने बच्चों को लंगूर बना कर (वानर के भेष में) लाकर माथा टिकाते हैं।

विज्ञापन
Historic Langur Fair Began in Amritsar
अमृतसर के हनुमान मंदिर में लंगूर मेला शुरू हुआ।। - फोटो : ANI

विस्तार

अमृतसर में गुरुवार को नवरात्र पूजा के साथ ही दुर्ग्याणा मंदिर के पास बड़े हनुमान मंदिर में एतिहासिक लंगूर मेले की शुरुआत हुई। रामायण काल से चली आ रही प्रथा के तहत दशहरे तक चलने वाले इस लंगूर मेले में बड़ी संख्या में बच्चे और बड़े वानर का रूप धारण कर बड़े हनुमान मंदिर में माथा टेकने पहुंचते हैं।

विज्ञापन


मान्यता है कि यहां मन्नत मांगने पर निसंतान महिलाओं की सूनी गोद भर जाती है। मन्नत पूरी होने के बाद लोग अपने बच्चों को लंगूर बना कर (वानर के भेष में) लाकर माथा टिकाते हैं। इस दौरान लोग बच्चों को लाल रंग और सिल्वर गोटे से तैयार विशेष परिधान पहनाते हैं। घर से लेकर बड़ा हनुमान मंदिर तक ढोल की थाप पर लंगूर बने बच्चे नाचते हुये जय श्री राम का जयघोष करते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें - नवरात्र मेला: ई-टोकन से होंगे माता मनसा देवी के भव्य दर्शन, तीन काउंटर बने, 20 विशेष बसें भी चलेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दुर्ग्याणा मंदिर के प्रबंधकों ने बताया कि वैसे तो नवरात्र के दिनों में यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मगर इस बार कोविड काल के चलते लोगों को अपनी मन्नत पूरी होने पर कम से कम लोगों के साथ दुर्ग्याणा मंदिर स्थित बड़े हनुमान मंदिर पहुंचने की अपील की गई है। वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें और मास्क पहन कर आएं।


उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में बजरंगी सेनाएं यहां वानर का रूप धारण करके माथा टेकने पहुंचती हैं। रामायण काल से ही बड़ा हनुमान मंदिर की बहुत मान्यता है। यह वही जगह है जहां भगवान श्री राम द्वारा छोड़े गये अश्वमेध यज्ञ के घोड़े को लव-कुश ने रोक कर श्री राम की सेना को युद्ध के लिए ललकारा था। इस युद्ध के दौरान जब हनुमान जी वहां पहुंचे तो  लव-कुश ने उन्हें भी एक पेड़ के साथ बांध दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed