{"_id":"6426b74877fac2376706ded7","slug":"heroin-recovered-from-amritsar-and-tarn-taran-during-bsf-search-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: अमृतसर और तरनतारन से हेरोइन बरामद, सर्च के दौरान BSF को पाकिस्तानी करेंसी का नोट भी मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: अमृतसर और तरनतारन से हेरोइन बरामद, सर्च के दौरान BSF को पाकिस्तानी करेंसी का नोट भी मिला
Fri, 31 Mar 2023 04:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 31 Mar 2023 04:15 PM IST
सार
बीएसएफ के जवान तरनतारन जिला के गांव कलश हवेलियां के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने पीले रंग की टेप में लिपटा एक पैकेट देखा, जिसे उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया। पैकेट को खोल कर उसकी जांच किए जाने पर उसके अंदर से एक किलो हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
तरनतारन से हेरोइन बरामद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने शुक्रवार सुबह सीमा पर चलाए सर्च अभियान के दौरान अमृतसर के गांव दाओके और तरनतारन के गांव कलश हवेलियां में फेंसिंग के निकट से हेरोइन बरामद की है। जवानों ने दाओके गांव के पास बरामद हेरोइन के साथ पाकिस्तानी करंसी का दस रुपये का एक नोट भी बरामद किया। बल ने दोनों मामलों में सीमांत इलाके से बरामद करीब 2 किलो 700 ग्राम हेरोइन और पाकिस्तानी करंसी के दस रुपये के नोट को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तरनतारन में बर्बरता: गुरुद्वारे से लौट रहे ग्रंथी पर हमला, टांग काटकर ले गए आरोपी, हाथ की उंगलियां भी काटी
विज्ञापन
बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक अमृतसर सेक्टर में भारत-पाक सीमा स्थित गांव दाओके में फेंसिंग के पास एक खेत के पास बीएसएफ के जवान गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने काले रंग की जुराबों का जोड़ा पड़ा देखा, जो भरा हुआ था। जवानों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान उनके अंदर तीन पैकेट और पाकिस्तानी करंसी का दस रुपये का एक नोट मिला। जुराबों के अंदर मिले पैकेटों को खोल कर उनकी जांच किए जाने पर उनके अंदर से 1 किलो और 700 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
इसी तरह बीएसएफ के जवान तरनतारन जिला के गांव कलश हवेलियां के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने पीले रंग की टेप में लिपटा एक पैकेट देखा, जिसे उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया। पैकेट को खोल कर उसकी जांच किए जाने पर उसके अंदर से एक किलो हेरोइन बरामद हुई। दोनों मामलों में जानकारी मिलते ही बीएसएफ के आला अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरू करवा दिया, जो शाम तक चला।