{"_id":"61953fb0dc0d830553079c54","slug":"heavy-damage-due-to-fire-at-khalsa-super-store-danger-of-building-collapse-amritsar-news-pkl4333159131","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालसा सुपर स्टोर में आग लगने से भारी नुकसान, इमारत गिरने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालसा सुपर स्टोर में आग लगने से भारी नुकसान, इमारत गिरने का खतरा
विज्ञापन
तरनतारन। शहर के खालसा सुपर स्टोर को मंगलवार की रात आग लग गई, जिसका पता बुधवार को सुबह पांच बजे लगा। आग पर काबू पाने लिए तरतारन, पट्टी और अमृतसर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई गईं, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग में करीब पांच करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। वहीं, इमारत गिरने का खतरा भी बना हुआ है। पुलिस और फायर ब्रिगेड अमले ने आसपास की इमारतें खाली करवाने का फैसला लिया है। ईजी डे के सामने खालसा सुपर स्टोर है, जहां पर करियाना, मनियारी, रेडीमेड गारमेंट, कपड़ा, ज्वेलरी और मेकअप का सामान बिकता था। रात को साढ़े दस बजे स्टोर को बंद किया गया था। आधी रात को शार्ट सर्किट के कारण स्टोर के निचले भाग में आग लग गई। मॉडर्न सिटी स्कैन सेंटर के चौकीदार ने धुआं निकलता देखकर स्टोर के मालिक को खबर की, जिसके बाद सुबह साढ़े पांच बजे नगर काउंसिल की फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। नगर काउंसिल पट्टी से भी गाड़ी मंगवाई गई पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
स्टोर का सारा सामान जलकर राख
बताया जाता है कि भारी नुकसान हुआ है। स्टोर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। फायर ब्रिगेड अमले के मुताबिक आग इतनी जबरदस्त है की इमारत गिरने का भी खतरा बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने आसपास की इमारतों को खाली करवाने का फैसला किया है। स्टोर के मालिक भगवान सिंह, जतिंदर सिंह ने बताया कि उनके पारिवारिक सदय भी आग पर काबू पाने के लिए बाल्टियों से पानी भरकर छिड़काव करते रहे, लेकिन कुछ भी नहीं बच पाया।