फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Harike Bird Sanctuary to become tourist center

हरिके बर्ड सेंक्चुअरी बनेगी पर्यटन केंद्र, 15 करोड़ होंगे खर्च

Mon, 17 Aug 2020 09:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Harike Bird Sanctuary to become tourist center
अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धी प्राप्त हरिके पत्तन बर्ड सेंक्चुअरी को पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने के लिए पंजाब सरकार ने आम बजट में 15 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। वह दिन दूर नहीं जब हरिके बर्ड सेंक्चुअरी को देखने के लिए विदेशों से सैलानी आएंगे। यह शब्द वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने पट्टी में एक समागम के मौके पर दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कैप्टन सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया लगातार जारी है। आने वाले एक वर्ष के दौरान 50 हजार सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि सेहत विभाग में 4200 नौकरियां दी गई हैं जबकि मेडिकल एजुकेशन क्षेत्र में 1500 पद भरे गए हैं। खनन के मामले को लेकर सरकार गंभीर है। कैप्टन सरकार के कार्यकाल के दौरान खनन से 300 करोड़ से अधिक राशि सरकार के खजाने में गई है। जबकि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के समय यह राशि 20 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन

वित्त मंत्री बादल ने पट्टी शहर के प्रसिद्ध डॉ. सुदर्शन त्रेहन की याद में 1.25 करोड़ की लागत से चार एकड़ में तैयार पार्क का उद्घाटन करते कहा कि आधुनिक लाइब्रेरी के लिए 35 लाख व एक अन्य पार्क के निर्माण लिए 50 लाख की राशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पट्टी के विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने कहा कि गांव कैरों में 25 एकड़ में बनाई जा रही लॉ यूनिवर्सिटी का अकादमिक सेशन जल्द शुरू हो जाएगा। हलके के 113 गांवों में चल रहे विकास कार्यो को लेकर सरकार का धन्यवाद करते उन्होंने कहा कि 35 गांवों में सीवरेज डालने का काम जारी है। सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने कहा कि डॉ. सुदर्शन त्रेहन अपने आप में एक शख्सियत थे, जिन्हें समाज विरोधी तत्वों ने हमसे छीन लिया। इस मौके पर डीसी कुलवंत सिंह धूरी, एसएसपी ध्रुमन एच निंबले, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन जगतार सिंह बुर्ज, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन जसबीर सिंह सोढी, वजीर सिंह पारस, दलबीर सिंह सेखों, एडवोकेट दीपक अरोड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed