फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Hands up to help sick Govind Ram, businessman gave 10,000

बीमार गोविंद राम की मदद के लिए उठे हाथ, व्यवसायी ने दिए 10 हजार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Hands up to help sick Govind Ram, businessman gave 10,000
बागेश्वर में गोविंद राम की मदद के लिए सभासद कैलाश आर्या को धनराशि सौंपते व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के मंडलसेरा उत्तरी में जल संस्थान में अस्थायी रूप से अल्प वेतन पर काम करने वाले गोविंद राम की मदद के लिए लोग आगे आने लगे हैं। मंगलवार को नगर के दो व्यापारी भाइयों ने गोविंद राम के इलाज के लिए 10 हजार रुपये की रकम सभासद कैलाश आर्या को सौंपी।
विज्ञापन
अमर उजाला ने 21 जून के अंक में दिव्यांग गोविंद को मदद की जरूरत शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर पढ़ने के बाद नगर के ज्वैलर्स अतुल मराठा और सूरज मराठा ने मंगलवार को गोविंद के इलाज के लिए 10 हजार रुपये की धनराशि व्यापार मंडल अध्यक्ष के माध्यम से सभासद को सौंपी।
विज्ञापन
बता दे कि दिव्यांग गोविंद राम किडनी की बीमारी से जूझ रहा है। उसका हल्द्वानी के बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोविंद की पत्नी भी दिव्यांग है। डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी है। उसकी आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि वह खुद अपना इलाज करवाने में असमर्थ है। उनके तीन बच्चे हैं। उनको हर माह दो हजार रुपये से भी कम मानदेय मिलता है। इस रकम से परिवार का भरण पोषण करना भी मुश्किल है। मंडलसेरा उत्तरी के लोगों ने आपस में चंदे से लगभग 20 हजार रुपये जुटाकर उसे हल्द्वानी भेजने का इंतजाम किया था। सभासद कैलाश आर्या ने गोविंद राम के इलाज के लिए आर्थिक मदद करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से गोविंद राम के अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैंक की बागेश्वर शाखा में स्थित खाता संख्या 003100100016579 आईएफएससी कोड एयूसीबी 0000004 में आर्थिक मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed