फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Guru Ravidas gave the message of equality: Nijjar

गुरु रविदास ने दिया समानता का संदेश : निज्जर

Sat, 12 Sep 2026 05:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sat, 12 Sep 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Guru Ravidas gave the message of equality: Nijjar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह अमृतसर के कंपनी बाग में एक मैराथन का आयोजन किया गया। सरकार की ओर से आयोजित इस मैराथन को विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर, विधायक अजय गुप्ता और डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मैराथन कंपनी बाग से शुरू हुई। प्रतिभागियों ने नोवेल्टी चौक, कस्टम चौक, रियाल्टो चौक, अशोका चौक, क्रिस्टल चौक, हुकम सिंह रोड और फॉरएस चौक से होते हुए वापस कंपनी बाग पहुंचकर मैराथन पूरी की। इस अवसर पर विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भावना और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि यह मैराथन केवल एक खेल गतिविधि नहीं है। यह गुरु साहिब की विचारधारा और उनके मानवतावादी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने जानकारी दी कि मैराथन में 700 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट उपलब्ध करवाई गई। उन्हें पदक भी दिए गए। इसके साथ ही रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed