{"_id":"57a60f7f4f1c1b347a2b8838","slug":"guru-granth-sahib-burn-shot-circuit-in-amritsar-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से गुरुग्रंथ साहिब के स्वरूप अग्निभेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से गुरुग्रंथ साहिब के स्वरूप अग्निभेंट
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sat, 06 Aug 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट रोड पर मीरांकोट के एक गुरुद्वारे में शार्ट सर्किट से लगी आग में क्षतिग्रस्त हुए गुरु ग्रन्थ साहिब को लेकर जाते सेवादार।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारा बाबा टहिल सिंह गांव टहिल सिंह नगर निकट मीरांकोट अमृतसर में शार्ट सर्किट से श्री गुरूरु ग्रंथ साहिब के 3 पावन स्वरूप अग्नि भेंट हो गए। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने घटना को दुखद बताया है।
शिरोमणि कमेटी के प्रवक्ता एवं अतिरिक्त सचिव दिलजीत सिंह बेदी ने जारी बयान में बताया कि अग्नि भेंट हुए पावन स्वरूपों को शिरोमणि कमेटी एवं धर्म प्रचार कमेटी की ओर से मौके पर पहुंचे शिरोमणि कमेटी सदस्य मगविंदर सिंह खापड़खेड़ी, गुलजार सिंह रणिके, अजीत सिंह इंचार्ज धार्मिक पड़ताल, भाई सुरजीत सिंह, भाई तरसेम सिंह, भाई हरप्रीत सिंह व भाई गुरमीत सिंह प्रचारक ने श्री गोईंदवाल साहिब में पहुंचा दिया।
बेदी ने बताया कि जत्थेदार अवतार सिंह ने अकाली दल, मंत्रियों, विधायकों एवं जिला जत्थेदारों से आग्रह किया है कि वह गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक बैठकों के समय गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा एवं श्री गुरु ग्रंथ साहिब की संभाल के बारे में संगत को जागरूक करें। उन्होंने शिरोमणि कमेटी सदस्यों से भी कहा कि वे अपने अपने इलाकों के गुरुद्वारों में विशेष मीटिंगें करके स्थानीय कमेटियों एवं ग्रंथियों से आग्रह करें कि वह सुख आसन एवं प्रकाश स्थान पर किसी किस्म के इलेक्ट्रिक उपकरण का प्रयोग न करें।