{"_id":"ede95740a437ccdc3f6366df78478d03","slug":"gurdaspur-tanker-fall-refind-bucket-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल से भरा टैंकर पलटा, बाल्टी लेकर दौड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल से भरा टैंकर पलटा, बाल्टी लेकर दौड़े लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
Updated Mon, 22 Jun 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबरी बाईपास पर सोमवार को रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने से चालक और सहचालक घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
रिफाइंड का टैंकर पलटने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। उन्होंने बर्तनों में रिफाइंड तेल भरना शुरू कर दिया जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। लोगों को हटाने का प्रयास किया गया लेकिन लोगों की संख्या बढ़ती जा रही थी।
सिविल अस्पताल में इलाज करवा रहे टैंकर चालक खैराज राम पुत्र बकता और सहचालक अर्जुन पुत्र राम निवासी राजस्थान ने बताया कि वह गुजरात की सेठ धन्ना राम ऑयल मिल से रिफाइंड लोड करके जम्मू की एक फैक्टरी में सप्लाई करने जा रहे थे।
जैसे ही टैंकर बबरी बाईपास पर पहुंचा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। टैंकर भी लीक करने लगा। टैंकर चालक ने बताया कि टैंकर में जो रिफाइंड भरा गया था वह खाने लायक नहीं है। इसे अभी फिल्टर किया जाना है।