फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   gurdaspur, raman bahal, attacker, arrest, two

रमन बहल पर हमला करने वाले गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Wed, 03 Jun 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और सीनियर कांग्रेसी नेता रमन बहल पर हुए हमले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुखदेव सिंह एवं विक्रम सिंह निवासी गांव गोहत खुर्द के रूप में हुई है। उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी गुरपीत सिंह तूर ने बताया कि अलग-अलग टुकड़ियां बनाकर पांच जगह छापामारी कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता सुखविंदर सिंह काहलों ने कहा कि पुलिस ने महज खानापूर्ति की है।

उन्होंने कहा कि उक्त दोनों के साथ आए अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। काहलों ने कहा कि पुलिस को चाहिए कि वह रमन बहल के बयान के आधार पर मुख्य संसदीय सचिव और विधायक गुरबचन सिंह बब्बेहाली के खिलाफ भी मामला दर्ज करे।
विज्ञापन


रमन बहल ने संदेह जताया था कि हमले के पीछे केवल बब्बेहाली का हाथ है। वहीं बब्बेहाली खुद इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा कर चुके हैं। एसएसपी को निष्पक्ष जांच करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed