{"_id":"7de211a6-1c24-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"group-of-151-devotees-from-pakistan-to-tour-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से 151 श्रद्धालुओं का जत्था पंजाब पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से 151 श्रद्धालुओं का जत्था पंजाब पहुंचा
अमृतसर/ब्यूरो
Updated Mon, 22 Oct 2012 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में सिख धार्मिक स्थानों के दर्शनों के लिए 151 पाकिस्तानी यात्रियों का जत्था रविवार को अमृतसर पहुंचा। जत्थे के सदस्यों ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा भी टेका। जत्थे के सदस्य पाकिस्तान पीस कमेटी ऑफ इंटरफेथ ह्यूमेनिटी के चेयरमैन और पाकिस्तान सिख काउंसिल के उप चेयरमैन रामेश सिंह के नेतृत्व में जत्था भारत आया है। इसमें 34 महिलाएं भी शामिल हैं।
जत्थे का श्री हरमंदिर साहिब पहुंचने पर एसजीपीसी के उप सचिव बिजै सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान रामेश सिंह ने बताया कि जत्थे में आए सभी लोग सिंध प्रांत के हैं यह सखर, गुटकी, खैरपुर, शिकारपुर के निवासी हैं। यात्री ऋषिकेश, हरिद्वार, दिल्ली इंदौर आदि भी जाएंगे। इन यात्रियों को 33 दिन के लिए भारत का वीजा मिला है। 9 नवंबर को जत्था वापस पाकिस्तान लौटेगा।
रमेश सिंह ने बताया कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित है। पिछले वर्ष स्वात घाटी में हुई जसपाल सिंह की घटना के बाद पाकिस्तान के हिन्दुओं और सिखों में दहशत बढ़ गई थी। परंतु सरकार की ओर से उठाए सुरक्षा के सख्त कदमों से आज अल्पसंख्यक पाकिस्तान में पूरी तरह सुरक्षित है। - पंकज शर्मा