{"_id":"66753de31626ad21ac0ee53e","slug":"group-left-for-pakistan-on-the-anniversary-of-maharaja-ranjit-singh-to-visit-gurudwaras-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान रवाना हुआ जत्था, गुरुद्वारों के दर्शन कर 30 को लौटेंगे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान रवाना हुआ जत्था, गुरुद्वारों के दर्शन कर 30 को लौटेंगे वापस
Fri, 21 Jun 2024 03:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:06 PM IST
सार
एसजीपीसी की तरफ से 340 यात्रियों के पासपोर्ट वीजा के लिए हासिल हुए थे। 340 वीजा के लिए आवेदन किया था। 23 के नाम दिल्ली स्थित पाक दूतावास ने काट दिए। अब 317 यात्रियों को ही पाक जाने के लिए वीजा जारी किया गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ जत्था।
- फोटो : संवाद
विस्तार
महाराजा रणजीत सिंह की पुण्य तिथि के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पाकिस्तान में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था शुक्रवार को रवाना किया गया।
शिरोमणि कमेटी के मुख्य कार्यालय से जत्थे की रवानगी के अवसर पर शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह और जत्थ के नेता बलविंदर सिंह काहलवां अन्य अधिकारियों के साथ एसजीपीसी पदाधिकारी खुशविंदर सिंह भाटिया, उपनेता गुरमीत सिंह बूह, बीबी हरजिंदर कौर और सचिव गुरुचरण सिंह कोहाला ने सदस्यों को सिरोपे भेंट किए।
इस मौके पर शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि हर साल महाराजा रणजीत सिंह की पुण्य तिथि के मौके पर सिख तीर्थयात्रियों के एक जत्थे को पाकिस्तान के गुरुधामों के दर्शन के लिए भेजा जाता है। इस बार शिरोमणि कमेटी ने 340 तीर्थयात्रियों के पासपोर्ट वीजा के लिए पाकिस्तान दूतावास को भेजे थे। जिनमें से 317 तीर्थ यात्रियों को वीजा मिला है।
विज्ञापन
प्रताप सिंह ने कहा कि सिख समुदाय में पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन करने की बड़ी इच्छा है, जिसके लिए सरकारों को अधिक से अधिक संख्या में वीजा देना चाहिए ताकि श्रद्धालु अपने गुरुधामों के दर्शन कर सकें।
जत्थे के नेता व एसजीपीसी के सदस्य खुशविंदर सिंह भाटिया ने कहा कि गुरु बख्शीश की बदौलत उन्हें जत्थे का नेतृत्व करने का सौभाग्य मिला। महाराजा रणजीत सिंह की जयंती समारोह में शामिल होने से पहले जत्थे में शामिल श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब, गुरुद्वारा सच्चा सौदा मंडी चुहड़काना शेखूपुरा, गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब, गुरुद्वारा डेहरा साहिब लाहौर आदि के दर्शन करेंगे। महाराजा रणजीत सिंह की जयंती समारोह में हिस्सा लेने के बाद जत्था 30 जून को वापस लौटेगा।
जत्थे की रवानगी के मौके पर शिरोमणि कमेटी के सचिव धर्म प्रचार कमेटी बलविंदर सिंह काहलवां, अतिरिक्त सचिव बिजय सिंह, उप सचिव गुरचरण सिंह कुहाला, जसविंदर सिंह जस्सी, प्रो. सुखदेव सिंह, बलविंदर सिंह खैराबाद, गुरनाम सिंह, मंजीत सिंह तलवंडी, हरभजन सिंह वक्ता, सुखबीर सिंह, अधीक्षक निशान सिंह, प्रभारी यात्रा विभाग पलविंदर सिंह, मलकीत सिंह बेहड़वाल, एसोसिएट मैनेजर गुरतिंदरपाल सिंह और अन्य मौजूद थे।