फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gold washing service started after Ardas in Shri Harmandir Sahib

अमृतसर : श्री हरमंदिर साहिब में सोने की धुलाई की सेवा शुरू, एसजीपीसी प्रधान बोले- बारिश और प्रदूषण से कम हो जाती है चमक

Tue, 22 Mar 2022 12:54 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gold washing service started after Ardas in Shri Harmandir Sahib
सोनी की सफाई की सेवा शुरू करवाते धामी। - फोटो : AMRITSAR
अमृतसर। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में सोने की धुलाई और साफ-सफाई की सेवा सोमवार को अरदास के बाद शुरू की गई। एसजीपीसी की तरफ से यह सेवा गुरु नानक निष्काम सेवक जत्था बर्मिंघम के भाई महिंदर सिंह को दी गई है। इस अवसर पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के अतिरिक्त हेड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह, एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी, निष्काम सेवक जत्थे की ओर से भाई इंद्रजीत सिंह सहित कई प्रमुख शख्सीयतें मौजूद रहीं।
विज्ञापन

एसजीपीसी के प्रधान धामी ने कहा कि श्री गुरु रामदास जी के पावन स्थान सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में लगे सोने की साफ-सफाई और देखभाल की तरफ विशेष ध्यान दिया जाता है। समय-समय पर इसकी धुलाई का काम भाई महिंदर सिंह बर्मिंघम वालों की तरफ से संगत के सहयोग से किया जाता है। उन्होंने कहा कि बारिश और प्रदूषण से सोने की चमक कम हो जाती है, जिसकी साफ-सफाई जरूरी हो जाती है। इस बार कोरोना के चलते यह सेवा करीब 2 साल के बाद हुई है। उन्होंने बताया कि गुरु नानक निष्काम सेवक जत्था यह सेवा निष्काम रूप से करता है। उन्होंने जत्थे के सेवादारों का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि इसी तरह गुरु घर की सेवाएं निभाते रहेंगे।
विज्ञापन

जत्थे के सेवादार भाई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जत्थे की ओर से 1995 से 1999 तक पत्रों की सेवा पहली बार करवाई गई थी। इसके बाद सोने की धुलाई का काम लगातार करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा करीब 10-12 दिन जारी रहेगी। जिसके तहत पावन स्थान के बाहरी हिस्से पर लगे सोने की धुलाई कुदरती ढंग से की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए रीठे को उबालकर उसका पानी और नीबू के रस का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताने योग्य है कि इससे पहले इस जत्थे ने विगत दिनों सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के अंदरूनी हिस्से में लगे गोल्डन पत्रों और मीनाकारी की जरूरत के मुताबिक मरम्मत का काम भी शुरू किया गया। इस अवसर पर श्री दरबार साहिब के ग्रंथी ज्ञानी गुरमिंदर सिंह, एसजीपीसी के सचिव महिंदर सिंह आहली, अतिरिक्त सचिव प्रताप सिंह, पूर्व सचिव सुखदेव सिंह भूराकोहना, श्री दरबार साहिब के मैनेजर सुलखन सिंह भंगाली और अतिरिक्त मैनेजर इकबाल सिंह मुखी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed