फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gold recovered from two passengers at Amritsar airport

अमृतसर एयरपोर्ट में पकड़ा गया तीन किलो सोना, चकमा देने के लिए अपनाया था ये तरीका

Tue, 03 Dec 2019 01:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Dec 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
Gold recovered from two passengers at Amritsar airport
एयरपोर्ट पर पकड़ा गया सोना।

सीमा शुल्क विभाग ने एयरवेज एक्सप्रेस एयरलाइंस से दुबई से श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर पहुंचे दो यात्रियों से तीन किलो 35 ग्राम सोना बरामद किया। बरामद सोने की कीमत एक करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है। हिरासत में लिए गए दोनों यात्रियों के नाम गुरप्रीत सिंह और गुरजंट सिंह है। गुरप्रीत सिंह पटियाला और गुरजंट सिंह तरनतारन का रहने वाला है।

विज्ञापन


विभाग के अधिकारी हिरासत में लिए दोनों यात्रियों से पूछताछ कर रहे हैं कि वे अब तक कितनी बार दुबई की यात्रा कर चुके हैं। सोने की तस्करी में कब से शामिल हैं और सोने की इस खेप को कहां सप्लाई किया जाना था। जानकारी के अनुसार हवाई अड्डे में तैनात कस्टम विभाग के अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि दुबई से आने वाली फ्लाइट में सोने की तस्करी में शामिल दो यात्री आ रहे हैं। 

विज्ञापन

इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने यात्रियों के आगमन गेट पर निगाह रखनी शुरू की। जब इन दोनों यात्रिओं के सामान की जांच की गई तो बैग से एक खिलौना कार के भीतर 48 छोटे-छोटे टुकड़ों में रखा सोना बरामद किया गया। अधिकारियों ने बैग के नीचे के हिस्से के कपडे़ को फाड़ कर सोना बरामद किया।

इस वर्ष मार्च में एयरपोर्ट से एक एयरलाइंस कंपनी के कर्मचारी को हिरासत में लेकर एक करोड़ 32 लाख का सोना बरामद किया गया था। अप्रैल में दुबई से आई दो महिलाओं से एक किलो 700 ग्राम सोना बरामद किया गया था। यह सोना उन्होंने अपने अंडर गारमेंट में छिपा कर रखा था। सीमा शुल्क विभाग के खुफिया अधिकारियों ने अक्तूबर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सवा किलो (1124 ग्राम) 24 कैरेट सोना बरामद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed