फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   girl murdered after kidnapping in amritsar

अमृतसर में एकतरफा प्यार में किया अपहरण, शादी से इंकार करने पर गोली मारकर हत्या

Sat, 29 Feb 2020 06:24 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर ( पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 29 Feb 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
girl murdered after kidnapping in amritsar
मृतका अनमोल का फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो

अमृतसर के रंजीत एवेन्यू से 26 फरवरी को अगवा की गई अनमोल की अपहरणकर्ताओं ने गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह उसकी लाश लोहारका रोड स्थित एक निजी स्कूल के नजदीक एक वीरान घर से मिली। आरोपियों ने अनमोल के परिजनों से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। हालांकि सूत्रों के अनुसार यह पुलिस को गुमराह करने का आरोपियों का पैंतरा था।

विज्ञापन


तीन आरोपियों में से एक आरोपी अनमोल को एकतरफा प्यार करता था। अगवा करने के बाद आरोपी ने शादी का दबाव डाला। अनमोल के मना करने पर माथे में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के समय के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार अनमोल को अगवा करने के कुछ घंटे बाद ही मार दिया गया था। अजनाला की रहने वाली अनमोल (19) अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी लवदीप को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो आरोपी अभी फरार हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी अनमोल के साथ ही एक आइलेट्स संस्थान में कोचिंग कर रहे थे। 26 फरवरी को अनमोल अजनाला स्थित अपने घर से एक निजी बस में रंजीत एवेन्यू स्थित संस्थान में पढ़ने गई थी। जहां वह बस से उतरी, वहां पर आरोपी लवदीप सिंह व उसके दो साथी आल्टो कार लेकर खड़े थे। भीड़भाड़ वाले इलाके और पुलिस थाने के मात्र 200 मीटर दूर होने के बावजूद तीनों आरोपी अनमोल को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण के दौरान हुई थी हाथापाई

अनमोल ने आरोपियों का काफी विरोध किया। इसी दौरान हाथापाई में अनमोल का मोबाइल गिर गया। यह मोबाइल एक राहगीर के हाथ लगा और उसने अनमोल की मां को फोन किया। अनमोल की मां फोन लेने रंजीत एवेन्यू पहुंचीं। इसके थोड़ी देर बाद अनमोल के नंबर पर एक कॉल आई।

फोन करने वाले ने कहा कि उनकी बेटी को अगवा कर लिया गया है। आरोपियों ने उसकी रिहाई के लिए 20 लाख रुपये मांगे। इसके बाद अनमोल की मां ने अपने पति शमशेर सिंह को सूचना दी। शमशेर सिंह की शिकायत पर केस दर्जकर थाना रंजीत एवेन्यू पुलिस ने अनमोल की तलाश शुरू कर दी। 

फिरौती मांगने के बाद बंद कर दिया था मोबाइल 
वहीं अनमोल के एक रिश्तेदार के अनुसार, फिरौती मांगने के बाद आरोपियों ने फोन बंद कर लिए थे। पिछले तीन दिन से पुलिस अनमोल की तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह लोहारका रोड स्थित एक निजी स्कूल के नजदीक एक वीरान घर से उसकी लाश बरामद हुई। 

26 फरवरी को अनमोल के अगवा होने के मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। अपहर्ताओं ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। परिवार वालों ने फिरौती देने में असमर्थता जाहिर की तो तीनों ने 27 फरवरी को उसकी हत्या कर दी और लाश को बंद पड़े एक घर के नजदीक फेंक कर फरार हो गए। अनमोल के सिर पर गोली मारी गई थी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।  रोबिन हंस, एसएचओ, थाना रंजीत एवेन्यू  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed