फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   girl beaten by police in tarantaran

तरनतारन में पुलिस ने लड़की को पीटा

Tue, 05 Mar 2013 01:39 PM IST
अमृतसर/तरनतारन/ब्यूरो
अमृतसर/तरनतारन/ब्यूरो Updated Tue, 05 Mar 2013 01:39 PM IST
विज्ञापन
girl beaten by police in tarantaran

तरनतारन के गोइदंवाल बाईपास स्थित पंजाब इंटरनेशनल पैलेस के बाहर एक लड़की से ट्रक ड्राइवर ने छेड़छाड़ की। लड़की ने इसकी शिकायत जब पुलिस कर्मचारियों से की तो पुलिस कर्मचारियों ने ड्राइवरों का साथ देते हुए लड़की की सरेआम बेरहमी से पिटाई कर दी।

विज्ञापन


मामला गर्माया तो एसएसपी तरनतारन के आदेशों पर पुलिस के दो हवलदारों को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने आरोप लगाया कि वह अपने परिवार के साथ पंजाब इंटरनेशनल पैलेस में शादी समारोह में गई थी।
विज्ञापन


वहां पर किसी बाराती की गाड़ी लेकर आए ड्राइवर साहिब सिंह और शोशी ने उससे छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ की जानकारी उसने अपने पिता व भाई को दी। इस पर ड्राइवर उसके परिजनों के साथ झगड़ने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ड्राइवरों का पक्ष लेते हुए उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने पुलिस कर्मचारियों पर उसकी इज्जत पर हाथ डालने, 18 हजार की नकदी, दो अंगूठियां और कान के टॉप्स छीनने का भी आरोप लगाया। लड़की ने इस मामले में पंजाब पुलिस के एएसआई नरिंदर सिंह, हेड कांस्टेबल अश्वनी कुमार, हेड कांस्टेबल हरजिंदर सिंह, परमजीत सिंह, तरसेम सिंह, गुरदीप राज, दविंदर कुमार और आठ अज्ञात पुलिस कर्मचारियों सहित गाड़ी ड्राइवर साहिब सिंह और शोशी को आरोपी ठहराया है।

दो पुलिस कर्मी निलंबित
तरनतारन के एसएसपी कमलजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस मामले में पुलिस कर्मी दविंदर कुमार और कारज सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। लड़की द्वारा की गई शिकायत की गंभीरता से जांच की जा रही है। उनको पता चला है कि लड़की के आरोप गलत है। असल में सभी एक-दूसरे की जानपहचान वाले हैं। लड़की को छोड़ सभी ने शराब पी हुई थी।


मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के साथ शराब के नशे में लड़की के पिता गलत भाषा का प्रयोग कर रहे थे। जब पुलिस कर्मचारियों ने लड़की के पिता को ऐसा न करने की बात की तो लड़की ने एक पुलिस कर्मचारी की पगड़ी उतार दी। विभाग सारे मामले की गहरी जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed