{"_id":"64c8e21b51f121c4df007eb4","slug":"gangster-rana-kandowalias-brother-lala-attempted-to-be-kidnapped-at-gunpoint-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-1355-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: गैंगस्टर राणा कंदोवालिया के भाई लाला का गन प्वाइंट पर अपहरण का प्रयास, ऐसे छुड़ाया गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: गैंगस्टर राणा कंदोवालिया के भाई लाला का गन प्वाइंट पर अपहरण का प्रयास, ऐसे छुड़ाया गया
Tue, 01 Aug 2023 07:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Updated Tue, 01 Aug 2023 07:16 PM IST
सार
शेरा ने बताया कि इस दौरान उसके भाई लाला ने अपने मोबाइल फोन से उसका नंबर डायल कर छोड़ दिया। इससे उसे कार में होने वाली बातें सुनाई देने लगी। इन बातों से उसे भाई को अगवा होने का संदेह हुआ। इसके बाद गैंगस्टरों की कार का पीछा करना शुरू कर किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के दो गुर्गों ने सोमवार शाम को गन प्वाइंट पर गांव मुरादपुरा से गैंगस्टर राणा कंदोवालिया के भाई जसकीरत सिंह लाला को अगवा करने का प्रयास किया। लाला ने इस दौरान अपने भाई को फोन कर दिया। जानकारी मिलते ही लाला के भाई ने अपने साथियों के साथ गुर्गों की क्रेटा कार को मीरां कोट चौक में घेर लिया। यह देख जग्गू के गुर्गे कार वहीं छोड़ भाग निकले। लाला कार से बाहर निकल भाई शमशेर सिंह शेरा के पास पहुंचा। इसके बाद लाला के भाई ने ललकारा और कहा कि अब सामने आओ और बताओ किसे अगवा करना है। इसके बाद कार में जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
बल खुर्द गांव निवासी जसकीरत सिंह लाला ने बताया कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया उसे कई बार फोन करके मारने की धमकी देता रहता है। उसने बताया कि सोमवार रात वह गांव मुरादपुरा में एक्टिवा के पास खड़ा था। इसी दौरान एक कार में सवार दो लोगों ने उसे बुलाया। जब वह उनके पास गया तो कार सवारों ने उसे गन प्वाइंट पर कार में बैठा लिया और गांव संगतपुरा से होते हुए छावनी की तरफ ले गए।
विज्ञापन
शेरा ने बताया कि इस दौरान उसके भाई लाला ने अपने मोबाइल फोन से उसका नंबर डायल कर छोड़ दिया। इससे उसे कार में होने वाली बातें सुनाई देने लगी। इन बातों से उसे भाई को अगवा होने का संदेह हुआ। इसके बाद गैंगस्टरों की कार का पीछा करना शुरू कर दिया और अपने दोस्तों को इस बाबत फोन भी कर दिया।
विज्ञापन
लाला के भाई शेरा ने अपने साथियों के साथ मीरांकोट चौक में पहुंच आरोपियों की कार को घेर लिया। इस पर कार सवार आरोपी उसे पिस्तौल दिखाते हुए कार से निकलकर फरार हो गए। उसने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की। उसका भाई लाला कार से बाहर निकल उसके पास पहुंच गया।
इसके बाद शेरा ने अपने दोस्तों के साथ भाई को अपहरण करने वालों की कार तोड़ दी। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल करने में जुटी है।