फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gangster Mani Prince Singh injured in encounter with police

Amritsar News: पुलिस से मुठभेड़ में गैंगस्टर मनी प्रिंस सिंह घायल

Tue, 13 Jan 2026 10:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 13 Jan 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Gangster Mani Prince Singh injured in encounter with police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। जिला अमृतसर देहाती पुलिस ने बॉर्डर एरिया में एक गैंगस्टर को मुठभेड़ में काबू कर लिया। यह मुठभेड़े थाना लोपोके अंतर्गत आते गांव बोपाराय बाज सिंह में हुई। गोली लगने से गैंगस्टर मनी प्रिंस सिंह घायल हो गया।

जिला तरनतारन के गांव नूरदी अड्डा निवासी मनी प्रिंस सिंह ने पुलिस पर फायरिंग की थी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से मनी घायल हो गया है। अमृतसर देहाती पुलिस के एसपीडी आदित्य वारियर के अनुसार, थाना कंबो की पुलिस ने लवजीत सिंह नामक बदमाश को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया के उसका साथी मनी प्रिंस सिंह बॉर्डर एरिया में सक्रिय है। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। इसके बाद पुलिस मनी प्रिंस की तलाश में जुट गई। आरोपी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार होकर घूम रहा था। गांव बोपाराय बाज सिंह में पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी ने गाड़ी भगा ली। इस दौरान उसकी गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई। इसके बाद आरोपी ने गाड़ी से बाहर निकाल कर पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस टीम बाल-बाल बची। जवाबी कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में दाखिल करवाया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed