फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gang who prepared fake birth certificates busted, three arrested

जाली जन्म प्रमाण पत्र तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Tue, 24 May 2022 10:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Gang who prepared fake birth certificates busted, three arrested
अमृतसर। विजिलेंस ब्यूरो ने जाली सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इसके 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के अधिकारियों ने मंगलवार को शाम कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 13 जाली सर्टिफिकेट भी बरामद किए हैं। आरोपियों में शिक्षा विभाग का एक हेल्पर और कचहरी में काम करने वाला स्टेनो भी शामिल है। ब्यूरो के एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो ने गोल्डन एवेन्यू स्थित पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के कार्यालय में तैनात हेल्पर रविंदर सिंह, मजीठा रोड स्थित इंद्रा कालोनी के जय कुमार और कचहरी परिसर के स्टेनो का काम करने वाले सुनील कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत मिली थी कि तीनों आरोपी जन्म के जाली सर्टिफिकेट तैयार कर लोगों से बड़ी वसूली कर रहे हैं। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्यूरो के अधिकारियों ने मंगलवार को शाम तीनों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 13 फर्जी जन्म सर्टिफिकेट बरामद किए गए हैं। इनमें 7 फर्जी सर्टिफिकेट ऐसे थे, जिन पर अधूरे एड्रेस हैं। इसकी जांच चल रही है। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपियों के कब्जे से बरामद जाली सर्टिफिकेट्स का जब नगर निगम के जन्म और मृत्यु विभाग के रिकार्ड से मिलान करवाया गया तो उन पर संबंधित विभाग के अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं थे। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपियों को मंगलवार को शाम अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। ब्यूरो के एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान पता लगाया जाएगा कि आरोपियों ने अब तक कितने जाली सर्टिफिकेट तैयार कर लोगों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed