फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Functions on 400th birth anniversary of Guru Teg Bahadur Started at Amritsar of Punjab 

अमृतसर: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व कार्यक्रम शुरू, श्री अकाल तख्त से निकला नगर कीर्तन

Fri, 30 Apr 2021 04:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 30 Apr 2021 04:22 PM IST
सार

गुरु तेग बहादुर जी के जन्म स्थान अमृतसर के गुरुद्वारा गुरु का महल से कार्यक्रमों की शुरुआत की गई।

विज्ञापन
Functions on 400th birth anniversary of Guru Teg Bahadur Started at Amritsar of Punjab 
अमृतसर में नगर कीर्तन - फोटो : ANI

विस्तार

सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 प्रकाश पर्व शताब्दी समारोह के अवसर पर शुक्रवार को श्री अकाल तख्त साहिब से गुरु का महल तक नगर कीर्तन निकाला गया। इससे पहले गुरुवार को गुरु तेग बहादुर जी के जन्म स्थान अमृतसर के गुरुद्वारा गुरु का महल से कार्यक्रमों की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

 

एसजीपीसी की ओर से अखंड पाठ के कार्यक्रम आरंभ करवाए गए। गुरु साहिब के प्रकाश स्थान पर शुरू हुए कार्यक्रम के तहत ढोल नगाड़ा की थाप पर भाई राजदीप सिंह ने अरदास की जबकि इस मौके पर दरबार साहब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह ने हुकमनामा जारी करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दरबार साहब स्थित मंजी हाल में गुरुमति समागम का आयोजन शुरू किया गया, जिसके तहत पहले दिन 20 हजार सहज पाठ के भोग डाले गए। कोरोना महामारी को देखते हुए छोटे-छोटे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मंजी हाल में ज्यादा भीड़ न करते हुए कुछ लोगों ने ही इसमें हिस्सा लेते हुए सहज पाठ किया बाकियों ने ऑनलाइन होकर इस पाठ में हिस्सा लिया। इस मौके पर विशेष रूप से एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर मंजी साहब हाल पहुंचीं। एक मई को गुरु का महल गुरुद्वारे में अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा वही मंजी साहब दीवान हाल में एक बड़ा कार्यक्रम होगा। इसके तहत संगठनों को विभिन्न माध्यमों से जोड़कर उस कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रकाश पर्व के तहत कवि दरबार भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें गुरु साहिब के इतिहास से जुड़ी कविताओं को कवि अपने ढंग से पेश करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed