फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   fter Partition, Manoj Kumar's family spent days in Amritsar refugee camp, mourning in Punjab

Manoj Kumar: बंटवारे के बाद मनोज कुमार के परिवार ने अमृतसर शरणार्थी कैंप में गुजारे थे दिन, पंजाब में शोक

Sat, 05 Apr 2025 03:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Apr 2025 03:07 PM IST
सार

विरसा विहार के प्रधान और शिरोमणि नाटककार केवल धालीवाल के अनुसार देश के बंटवारे के बाद मनोज कुमार के परिवार ने आजादी के बाद अमृतसर में बने शरणार्थी कैंप में कुछ दिन गुजारे थे। मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गोस्वामी था।

विज्ञापन
fter Partition, Manoj Kumar's family spent days in Amritsar refugee camp, mourning in Punjab
मनोज कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

मशहूर अभिनेता व पद्मश्री मनोज कुमार के निधन से पंजाब में भी शोक की लहर है। 24 जुलाई, 1937 को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जन्मे मनोज कुमार ने अपने जीवन के कुछ पल अमृतसर की धरती में गुजारे और बाद में परिवार के साथ दिल्ली चले गए। 
विज्ञापन


विरसा विहार के प्रधान और शिरोमणि नाटककार केवल धालीवाल के अनुसार देश के बंटवारे के बाद मनोज कुमार के परिवार ने आजादी के बाद अमृतसर में बने शरणार्थी कैंप में कुछ दिन गुजारे थे।
विज्ञापन

मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गोस्वामी था। विभाजन के बाद परिवार पाकिस्तान से आकर कुछ दिन अमृतसर में रहा। यहां से उनका परिवार पहले राजस्थान के हनुमानगढ़ चला गया। बताया जाता है कि जब मनोज कुमार लगभग 10 वर्ष के थे, तो उनका परिवार दिल्ली चला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धालीवाल कहते हैं कि मनोज कुमार जैसे दिग्गज अभिनेता का इस दुनिया से जाना कभी न पूरा होने वाला घाटा है। उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है।

जलियांवाला बाग भी आए थे

मनोज कुमार ने देशभक्ति और सामाजिक संदेशों वाली फिल्मों के लिए ख्याति अर्जित की। उनकी फिल्म शहीद (1965), जो भगत सिंह के जीवन पर आधारित थी, उसे देखने के लिए पंजाब बड़ा क्रेज था। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पंजाब में जो कुछ हुआ, उसे इस फिल्म में बखूबी दर्शाया गया था। बताया जाता है कि वह इस दौरान एक बार जलियांवाला बाग भी आए थे। विरसा विहार के कलाकारों का कहना है कि दिग्गज आत्मा की शांति के लिए रविवार को अमृतसर में श्रद्धांजलि समारोह रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed