फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Free bus service from Amritsar to Fatehgarh Sahib

फ्री बस सेवा यात्रा: अमृतसर से फतेहगढ़ साहिब तक मुफ्त में सफर, साहिबजादों की शहादत से जुड़ेगी नई पीढ़ी

Mon, 15 Dec 2025 07:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 15 Dec 2025 07:07 PM IST
सार

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों और माता गुजरी जी की लासानी शहादत को श्रद्धांजलि स्वरूप हलका उत्तरी के भाजपा नेता अक्षय शर्मा की ओर से विशेष फ्री बस सेवा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Free bus service from Amritsar to Fatehgarh Sahib
जानकारी देते अक्षय शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों और माता गुजरी जी की लासानी शहादत को श्रद्धांजलि स्वरूप हलका उत्तरी के भाजपा नेता अक्षय शर्मा की ओर से विशेष फ्री बस सेवा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह सेवा 20 दिसंबर से 27 दिसंबर तक प्रतिदिन चलाई जाएगी, जिसके तहत संगत को अमृतसर से श्री फतेहगढ़ साहिब और वापस अमृतसर लाया जाएगा।

विज्ञापन


इस पवित्र यात्रा का मुख्य उद्देश्य संगत को दर्शनों का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को सिख इतिहास की महान विरासत से जोड़ना है। अक्षय शर्मा ने कहा कि जिस उम्र में बच्चे अपने माता-पिता का सहारा लेकर जीवन को समझना शुरू करते हैं, उसी छोटी उम्र में चार साहिबजादों ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका यह बलिदान सिख इतिहास ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बस सेवा के दौरान यात्रियों को केवल यात्रा ही नहीं कराई जाएगी, बल्कि उन्हें पूरी यात्रा के दौरान इतिहास से जुड़े छात्रों के जरिए गुरु साहिब के त्याग और चार साहिबजादों की शहादत से जुड़े प्रसंगों की जानकारी भी दी जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं को धर्म, संस्कार और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है, ताकि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर सही दिशा में आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय शर्मा ने कहा कि यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है और इसमें बच्चे, महिलाएं तथा बुजुर्ग सभी शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed