{"_id":"6336d7738724656f87326e1c","slug":"four-shooters-of-happy-jatt-gang-arrested-4-pistols-recovered-amritsar-news-pkl4639843163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैप्पी जट्ट गैंग के चार शूटर गिरफ्तार, 4 पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैप्पी जट्ट गैंग के चार शूटर गिरफ्तार, 4 पिस्तौल बरामद
विज्ञापन
अमृतसर। अमृतसर देहात पुलिस की क्राइम टीम ने स्पेशल आपरेशन के दौरान गैंगस्टर हैप्पी जट्ट गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 32 बोर के 3 पिस्तौल और 30 बोर का एक पिस्तौल भी बरामद किया है। गैंग के गिरफ्तार किए गए सदस्यों ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के दो सदस्यों को निशाना बनाना था। यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस लाइंस दुबुर्जी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसएसपी देहाती स्वपन शर्मा ने दी।
एसएसपी शर्मा ने बताया कि गैंगस्टर जट्ट हैप्पी जट्ट गैंग के सदस्य प्रभजीत उर्फ प्रभ और गुरदीप उर्फ गीता निवासी झंडे, प्रितपाल उर्फ पप्पू निवासी वैरोवाल को गिरफ्तार किया गया। जब क्राइम टीम ने स्पेशल आपरेशन शुरू किया तो इस गैंग के सदस्य जंडियाला निवासी सन्नी उर्फ दाड़ी ने डरकर अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए गैंगस्टरों के कब्जे से बरामद किए गए हथियार इंदौर (मध्य प्रदेश) से सप्लाई किए गए थे।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए गैंगस्टरों ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के दो सदस्यों को अपना निशाना बनाना था। जग्गू गैंग के दो सदस्यों की हत्या करने के लिए वे रेकी भी कर चुके थे। आरोपियों से की गई पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान कर ली गई है। इसके साथ ही जिन लोगों ने गैंगस्टरों से बरामद हथियार सप्लाई किए थे, उनकी भी पहचान की जा चुकी है। पुलिस उन लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दे रही है और बहुत जल्द वे आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
एसएसपी शर्मा ने बताया कि हैप्पी जट्ट जग्गू भगवानपुरिया का विरोधी है, जिसकी पुलिस को तीन हत्याओं के मामले में तलाश है। जबकि स्पेशल आपरेशन के दौरान गिरफ्तार किए गए प्रभजीत उर्फ प्रभ, गुरदीप उर्फ गीता, प्रितपाल उर्फ पप्पू और सन्नी उर्फ दाड़ी पुलिस को अलग-अलग 16 आपराधिक मामलों में वांछित हैं। उन्होंने बताया कि इंदौर से हथियार सप्लाई करने वाले और जट्ट गैंग के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही है।