{"_id":"601167258ebc3e2c3b1bec76","slug":"four-gutka-religious-material-found-canal-case-registered-sgpc-dharma-prachar-committee-amritsar-news-pkl4019160174","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर से मिले चार गुटका और धार्मिक सामग्री, एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य की शिकायत पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर से मिले चार गुटका और धार्मिक सामग्री, एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य की शिकायत पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। अजनाला के गांव वच्छोआ के साथ बहने वाली नहर से चार गुटका साहिब व अन्य धार्मिक साहित्य मिलने से इलाके में तनाव पैदा हो गया। सभी धार्मिक पोथियां केसरिया रंग के कपड़े में बांधकर नहर में फेंकी गई थीं। थाना झंडेर पुलिस ने एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य दलजीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
दलजीत सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बुधवार सुबह वह नहर के किनारे सैर कर रहे थे। अचानक उन्होंने देखा कि नहर के पुल के नीचे केसरिया रंग के एक कपड़े में कुछ बंधा पड़ा है। नहर में पानी नहीं था। संदेह होने पर उन्होंने नहर में उतरकर कपड़ा खोला तो उसमें चार गुटका साहिब व अन्य धार्मिक सामग्री बंधी हुई थी। उन्होंने इस बात की जानकारी एसजीपीसी सदस्य मास्टर अमरीक सिंह विछोया को दी। गुटका साहिब व अन्य सामग्री को एक रूमाला साहिब में बांधकर गांव के एक गुरुद्वारा साहिब में रखा गया है।
मास्टर अमरीक सिंह ने बताया कि कपड़े में दो गुटका साहिब श्री सुखमनी साहिब व दो नित नेम की बाणी के थे। उनकी जिल्द ठीक थी। धार्मिक पोथियों को देखकर लगता है की इलाके का कोई व्यक्ति वह गुटका साहिब फेंककर गया है। पुलिस गुटका साहिब की बेअदबी करने वालों को ढूंढकर उसे सजा दिलवाए। एसएचओ मंतेज सिंह ने बताया कि इलाके में लगे सभी सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ले ली गई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। गांव के लोगों से भी संपर्क साधा जा रहा है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।