फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Four arrested for robbing money exchanger

मनी एक्सचेंजर से लूटपाट करने वाले चार गिरफ्तार, एक पिस्तौल, 5 कारतूस, 90 हजार रुपये बरामद

Tue, 12 Oct 2021 10:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for robbing money exchanger
लूट मामले में पकड़े गए अपराधियों के बारे में पुलिस लाइन में पत्रकारों को जानकारी देते पुलिस अधिक? - फोटो : AMRITSAR
कमिश्नरेट पुलिस ने 26 सितंबर को सुल्तानविंड गेट गोल्डन क्लाथ मनी एक्सचेंज की दुकान से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों के कब्जे से एक पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और 90 हजार भारतीय करंसी और 100 पाउंड भी बरामद किए हैं। पुलिस गिरफ्तार लुटेरों के पांच अन्य साथियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस मुखविंदर सिंह भुल्लर ने यह जानकारी मंगलवार को पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (डी.) जुगराज सिंह, हरपाल सिंह और सहायक पुलिस कमिश्नर जसपऱीत सिंह और बी डिवीजन थाना प्रभारी और पीपीएस अधिकारी सर्वणजीत सिंह उपस्थित थे। डीसीपी भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरों में न्यू जवाहर नगर, मेहता रोड के शमशेर सिंह उर्फ शैरी से 40 हजार रुपये, एक पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस और धर्मवीर सिंह उर्फ गगनदीप उर्फ हड्डी से लूट के 40 हजार रुपये, एक किरच और एक मोटरसाइकिल, जिस पर आरोपी वारदात को अंजाम दिए जाने के दौरान बाहर बैठा था, बरामद किया। अमृतसर के मकबूलपुरा की गली 6 के किश्नजीत सिंह उर्फ किश्न से लूट की राशि से 10 हजार रुपए, जो लूट की साजिश में शामिल था और कत्थूनंगल थाना के गांव कादराबाद के जतिंदर लाल से विदेशी करंसी 100 पाउंड बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने 9 अक्तूबर को आरोपी धर्मबीर सिंह उर्फ हड्डी, शमशेर सिंह उर्फ शैरी और किशनजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद इन्हें पनाह देने वाले जतिंदर लाल को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर 4 दिनों के पुलिस रिमांड पर लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि लुटेरों के अन्य साथियों मेहता रोड स्थित मकबूलपुरा में मंदिर वाली गली के गुरप्रीत सिंह उर्फ काका माहिया, मेहता रोड मकबूलपुरा के अनवर सिंह उर्फ जब्बु, टशन और हनी की पहचान की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
सुल्तानविंड गेट के सामने स्थित गोल्डन मार्कीट में दविंदर सिंह अपने भाई के साथ मनी एक्सचेंजर का काम करता है। 26 सितंबर 2021 की सुबह दविंदर सिंह दुकान पर एक ग्राहक के साथ मौजूद था। ग्राहक अपने इंग्लैड में रहने वाले भाई को एक लाख रुपये भेजने पहुंचा था। वहां पर हथियारबंद लुटेरे दुकान पर पहुंच गए और पिस्तौल की नोक पर वहां से 8.5 लाख रुपये भारतीय करंसी, 560 यूके पाउंड, 400 यूएस डॉलर, 6200 दराम दुबई और एक सोने की चेन लूट कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed